लाइमलाइट में आने के लिए क्या पैपराजी को पैसे देती है उर्फी जावेद! जानिए कैसी रही एक्ट्रेस की स्ट्रगल लाइफ

उर्फी जावेद आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कई बार तो एक्ट्रेस को इस वजह से ट्रोल भी किया जाता है. लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. हाल ही में उर्फी ने ऐसा खुलासा किया वो 8 साल से कर्ज में डूबीं हुई थी

उर्फी जावेद (Uorfi Javed) कभी बोल्ड तो कभी अपने अजीबोगरीब आउटफिट्स के लिए जानी जाती हैं. बिग बॉस ओटीटी फेम की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो अपने क्रियेटिव आउटफिट्स से फैंस को हैरान करती हैं. हालांकि कई बार वे ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है. एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हो जाता है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि उर्फी इस मुकाम तक कैसे पहुंची. उन्होंने फेमस होने के लिए कितनी मेहनत की है. उर्फी जावेद पर ये आरोप भी लग चुके हैं कि क्या मीडिया लाइमलाइट में आने के लिए वह पैपराजी को पैसे देती हैं.

कई सालों तक रही आर्थिक तंगी

एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने बात करते हुए कहा था कि बीते 8 सालों से वो आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि एक वक्त था, जब उन पर भारी कर्ज था. उस वक्त वह बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने वाली थीं. उस दौरान भी उनके पास पैसे नहीं थे. उर्फी ने इस दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया. उन्होंने कहा कि शो में बिग बॉस ओटीटी के दौरान उन्होंने जो भी कपड़े पहने थे, वो उधार के थे. हालांकि एक हफ्ते के भीतर एलिमिनेट हो जाने पर वह शो से भी कुछ पैसे नहीं कमा पाई.

https://www.instagram.com/p/CiMaaxCrE5k/
स्ट्रगल टाइम में एक शो के लिए मिलते थे महज इतने पैसे

उर्फी जावेद ने बताया कि जब वो मुंबई में थी, तो पूरे 8 साल तक सीरियल्स में साइड रोल किया करती थी और उसकी से अपना गुजारा किया करती. उर्फी ने कहा मुझे जो भी काम मिलता था, मैं बिना ज्यादा सोचे कर लेती थी. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने 15 सीरियल्स में काम किया, लेकिन किसी से भी मुझे सफलता नहीं मिली. मैंने 2500 रुपये से शुरुआत की थी, और आखिरी बार एक वेब सीरीज में काम किया था, जिसके लिए मुझे महज 18 हजार रुपये मिले थे.

https://www.instagram.com/p/Ch_k3xav9S7/
उर्फी जावेद पर लगे आरोप

उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा, कि बिग बॉस ओटीटी के बाद मैं लाइमलाइट में आने लगी और मुझे मीडिया पॉपुलैरिटी मिली. जिसके बाद मुझ पर आरोप लगे कि मैं मीडिया को पैसे देती हुं. उन्होंने कहा कि आपको क्या लगता है कि कहां से मेरे पास पैसा आ रहा है, देखो मुझे. क्या आप लोगों को सच में लगता है कि मैं किसी को पैसे देकर मुझे कवर करने के लिए कहूंगी.

Also Read: उर्फी जावेद ने उनके कपड़ों पर कमेंट करनेवालों की लगाई क्लास, बोलीं – अपनी गर्लफ्रेंड को बोलो, मुझे नहीं..
उर्फी जावेद पैपराजी से नाराज दिखीं

हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई में एक कार्यक्रम में अपना आपा खो दिया, जब पैपराजी ने उनके ड्रेस पर कमेंट किया. विरल भयानी ने उर्फी जावेद का ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भड़कती नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं, तभी उन्होंने लोगों को उनके आउटफिट पर कमेंट करते सुना. वो थोड़ी परेशान नजर आई. लेकिन इसके साथ वो बेहद गुस्से में भी थीं. वो यह कहते हुए बरस पड़ी कि, “दोस्तों मैं यहाँ इसके लिए नहीं आ रही हूं. तुम्हें अगर कमेंट करना है ना तो अपनी गर्लफ्रेंड और मां-बहन के घर पर जाके करो. मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >