Urfi Javed: झूला झूलते हुए अचानक गिर पड़ी उर्फी जावेद, फिर आगे हुआ ये… देखें वायरल वीडियो

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को कैसे लाइमलाइट में रहना है, वो अच्छे से जानती है. उर्फी अपनी तसवीरों से फैंस का ध्यान खींच लेती है. एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है.

Urfi Javed Video: बिग बॉस ओटीटी फेम और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने कपड़ों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है. उर्फी का हर आउटफिट चर्चा में आ जाता है. एक्ट्रेस कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनका शूटिंग के दौरान झूला झूलते हुए बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिरने से बच जाती है.

झूले से गिरी उर्फी जावेद

उर्फी जावेद ने अपना एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो ऑरेंज कलर की साड़ी में दिख रही है. वो झूले पर खड़ी होकर सॉन्ग हाय हाय ये मजबूरी के एक सीन को शूट करती दिखी. उनके झूले के आस-पास डांसर दिख रहे हैत. तभी स्टेप करते-करते उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और झूले से धड़ाम से गिर जाती है. हालांकि उन्हें वहां मौजूद डांसर बचा लेते है.

यूजर्स कर रहे ये कमेंट

इस वीडियो को शेयर कर उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, ये तो सच में हाय हाय हो गया. इस पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपने तो डरा दिया. एक और यूजर ने लिखा, ये क्या हुआ. एक और यूजर ने लिखा, बच गई आप. बता दें कि एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है, जो उनके पोस्ट पर दिल खोलकर लाइक्स और कमेंट करते है.

Also Read: उर्फी जावेद से एयरपोर्ट पर एक फैन ने की सेल्फी की डिमांड, एक्ट्रेस का जवाब सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे !
उर्फी जावेद ने पारस को लेकर कही थी ये बात

हाल ही में उर्फी जावेद ने पारस कलनावत संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, अब हम दोस्त हैं. हमने कभी एकसाथ काफी समय बिताया है, इसलिए प्यार कभी नहीं जाता. जब मैं प्यार कहती हूं, तो मेरा मतलब दोस्ती से होता है. हम एक दूसरे से बात करते हैं और सलाह लेते हैं. वह बहुत प्यारा लड़का है. बता दें कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है. इन दिनों पारस झलक दिखला जा में दिख रहा है और उर्फी म्यूजिक वीडियोज में नजर आती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >