Upcoming TV Shows 2025: Naagin 7 की एंट्री से मचेगा तहलका, TRP का गेम बदलने आ रहे ये 3 शोज, अनुपमा को मिलेगी कड़ी टक्कर

Upcoming TV Shows 2025: टीवी इंडस्ट्री में रोज नए शोज लॉन्च होते हैं, लेकिन कुछ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना पाते हैं. आने वाले दिनों में कुछ बड़े सीरियल्स की वापसी और नई शुरुआत को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं.आइए जानते हैं वो 4 शोज जो जल्द आने वाले हैं.

Upcoming TV Shows 2025: टीवी की दुनिया में हर दिन नये शोज आते रहते हैं, कुछ ऐसे शोज होते हैं, जिस दर्शक पसंद नहीं करते और वह कुछ ही महीनों बाद ऑफ एयर हो जाता है. जबकि कुछ शोज दर्शकों के दिल में खास जगह बना लेते हैं. आने वाले दिनों में कई नये सीरियल्स आने वाले हैं, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इन शोज के बारे में सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. चलिए आपको उन 3 शोज के बारे में बताते हैं, जो जल्द ही टीवी पर आएंगे.

Naagin 7

एकता कपूर का सुपरहिट शो नागिन अपने सातवें सीजन के साथ वापस आ रहा है. शो को लेकर लगातार अपने इंस्टाग्राम पर एकता अपडेट शेयर कर रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने ये क्लियर नहीं किया कि इस सीजन नागिन कौन बनेंगी. फिलहाल इसपर सस्पेंस बरकरार है. पिछले सीजन तेजस्वी प्रकाश नागिन बनी थी. इस सीजन कहा जा रहा है कि ईशा मालवीय इस सीजन नागिन बनेंगी. फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Pati Patni Aur Panga

सेलिब्रिटी शो पति पत्नी और पंगा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि ये शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 को रिप्लेस करेगा. पति पत्नी और पंगा में हिना खान-रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, गीता फोगट-पवन कुमार जैसे सेलिब्रिटी कपल्स भाग ले सकते हैं. हालांकि लिस्ट अभी मेकर्स ने जारी नहीं किया है. कहा जा रहा है कि ये शो काफी दिलचस्प होगा.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है. कहा जा रहा कि शो 3 जुलाई से स्टार प्लस पर आएगा. इसमें स्मृति ईरानी, तुलसी का किरदार निभाते दिखेंगी. साथ ही अमर उपाध्याय, मिहिर का रोल प्ले करने वाले हैं. फिलहाल शो को लेकर ज्यादा अपडेट अभी तक नहीं आया है.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >