Upcoming Action Movies: हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रही हैं ये 5 फिल्में

Upcoming Action Movies: इन दिनों बड़े पर्दे पर एक्शन फिल्मों का बोलबाला है. जहां पिछले साल जवान और पठान जैसी फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाई, वहीं 2024 में फाइटर और योद्धा जैसी फिल्मों में अच्छे एक्शन सीक्वेंस भी आए. आने वाले महीनों में भी कई धांसू एक्शन मूवीज रिलीज होने वाली है.

Upcoming Action Movies: यदि आप हाई-ऑक्टेन एक्शन वाली फिल्मों के शौकीन है, तो साल 2024 का सेकेंड हाफ आपके लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. ऐसी मूवीज रिलीज होने जा रही है, जिसके हैरतअंगेज एक्शन से लेकर स्टंट तक आपको कुर्सी से उठने नहीं देगी. इसमें रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से लेकर पुष्पा: द राइज से लेकर बेबी जॉन शामिल है.

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से, सिंघम अगेन साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म एक्शन सीन्स और बुराई पर अच्छाई की जीत से प्रेरित कहानी का वादा करती है. मूवी दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होगी.

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एक्शन देने का वादा करता है. सुकुमार की ओर से निर्देशित, पुष्पा 2, अल्लू अर्जुन के कैरेक्टर, पुष्पा राज की जर्नी को दिखाती है, जो लाल चंदन की तस्करी की दुनिया में नए खतरों और चुनौतियों का सामना करता है. अल्लू अर्जुन के साथ, फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी हैं. यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बेबी जॉन

बेबी जॉन में लंबे समय बाद वरुण धवन दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फर्स्ट लुक वीडियो में उनका अंदाज खतरनाक और खूंखार नजर आया था. हाल ही में फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट हुई, जिसमें वरुण धवन दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन करते नजर आए. वीडियो की शुरुआत में वह हाथ में एक पक्षी लिए सिंहासन पर बैठा है और खूंखार दिख रहा है, जबकि अगले ही पल वह गोलियां चला रहा है. मूवी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

क्रावेन द हंटर

मार्वल के फैंस क्रावेन द हंटर के लिए तैयार हो जाएं. ये फिल्म 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म में आरोन टेलर-जॉनसन मेन लीड के तौर पर नजर आएंगे. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें स्पाइडर-मैन के विलेन एलेक्सी सित्सेविच भी नजर आए.

वेनम: द लास्ट डांस

टॉम हार्डी की वेनम फ्रैंचाइजी का फाइनल चैप्टर, वेनम: द लास्ट डांस एडी ब्रॉक के इर्द-गिर्द घूमती है, क्योंकि उन्हें एक बढ़ते खतरे का सामना करना पड़ता है, जो उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है. यह फिल्म एक्शन और हाई-ऑक्टेन सीन्स से भरपूर है. मूवी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Upcoming movie: एक अनोखी कहानी, एक अनसुना सच्च, अतीत के राज खोलने एक साथ आ रहे है अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन

Also Read- 2024 में रिलीज होने वाली 5 धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्में, देखने लायक फिल्में जो आपका दिल जीत लेंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >