CINTAA Election Results: बंपर वोट से उपासना सिंह के पैनल की जीत, पूनम ढिल्लों-पद्मिनी कोल्हापुरे को मिली करारी हार

CINTAA चुनाव में उपासना सिंह की टीम ने बाजी मार ली है. जानें पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़े विवाद के बीच क्या हुआ और नई टीम ने जीत के बाद कलाकारों के लिए क्या कहा.

CINTAA Election Results: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ हफ्तों से जो असली 'बिग बॉस' वाला ड्रामा चल रहा था, उसका फैसला आ गया है. सिंटा (CINTAA) यानी एक्टर्स की अपनी यूनियन के चुनाव में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. सिर्फ 24 घंटे पहले सोशल मीडिया पर पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ जो तू-तू मैं-मैं और हंगामे वाला वीडियो वायरल हुआ था, उसे देखकर सबको लग रहा था कि मामला काफी बिगड़ेगा. लेकिन शनिवार को जब वोटिंग के नतीजे आए, तो 'कपिल शर्मा शो' की 'पिंकी बुआ' यानी उपासना सिंह की पूरी टीम ने बाजी मार ली और सामने वाले गुट को एकतरफा मात दे दी. 

उपासना सिंह को मिले सबसे ज्यादा वोट

इस चुनाव में उपासना सिंह सबसे आगे रहीं और उन्हें सबसे ज्यादा 360 वोट मिले. उनके साथ चुनावी मैदान में उतरी पूरी टीम को भी कलाकारों का भरपूर साथ मिला:

  • साहिला चड्ढा: 357 वोट
  • विकास वर्मा: 349 वोट
  • दीपक पाराशर: 348 वोट
  • कुनिका सदानंद: 312 वोट
  • वर्षा उसगांवकर शर्मा: 306 वोट
  • नगमा मोरारजी: 290 वोट
  • इनके अलावा निरमई बाली (266), अर्जुन (250), आसमान तहलीम (237), शहजाद खान (234), मनीष कुमार चतुर्वेदी (219), सपन कुमार भट्टाचार्य (197), रामकुमार सिंह (184) और रमाकांत बोरुड़े (176) ने भी जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें: “कमेटी भंग नहीं हुई...": CINTAA ऑफिस से दस्तावेज ले जाने पर बोली पद्मिनी कोल्हापुरी, पुलिस के सामने हुआ जमकर हंगामा

कुनिका सदानंद- 'अब प्रोड्यूसर्स के पीछे चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे'

जीत के बाद एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि जीत की खुशी अपनी जगह है, लेकिन असली काम अब शुरू होगा. उन्होंने 7 जरूरी बातें रखीं जो सीधे कलाकारों की भलाई से जुड़ी हैं:

  • पेमेंट का रोना खत्म: काम करने के बाद किसी भी एक्टर को अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए प्रोड्यूसर के दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें.
  • काम के घंटे तय हों: सेट पर काम करने का एक सही माहौल बने और 18-20 घंटे तक बिना रुके काम कराने का सिलसिला रुके.
  • महिला सुरक्षा: सेट पर फीमेल आर्टिस्ट्स की सेफ्टी पर पूरा ध्यान दिया जाएगा.
  • AI का डर दूर होगा: आज के दौर में बिना परमिशन किसी भी एक्टर की आवाज या चेहरा कंप्यूटर/AI से इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
  • छोटे कलाकारों का ख्याल: एक दिन के लिए काम करने वाले एक्टर्स को तुरंत पेमेंट मिले और उनके आने-जाने की गाड़ी का सही इंतजाम हो.

अब देखना होगा कि नई टीम कलाकारों से जुड़े इन मुद्दों पर कितना काम कर पाती है.

क्या था पूरा मामला और कौन थी सामने वाली टीम?

सिंटा (CINTAA) में यह पूरी लड़ाई दो बड़ी टीमों के बीच थी. एक तरफ थी उपासना सिंह, कुनिका सदानंद और साहिला चड्ढा की नई टीम. वहीं दूसरी तरफ थी संस्था को पहले से चला रहीं पुरानी टीम, जिसकी मुखिया दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (पूर्व प्रेसिडेंट) और पद्मिनी कोल्हापुरे (पूर्व जनरल सेक्रेटरी) थीं.

झगड़े की असली जड़ यह थी कि उपासना सिंह की टीम का आरोप था कि पूनम ढिल्लों और उनकी पुरानी टीम अपनी मनमानी चला रही है, सही से हिसाब-किताब नहीं दे रही और छोटे-बड़े कलाकारों की तकलीफों पर ध्यान नहीं दे रही. बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुरानी कमेटी को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया और दोबारा इलेक्शन कराने का फैसला हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >