Urfi Javed: ‘मरने के बाद जन्नत मिले ठीक वरना…’, ऐसा क्यों बोली उर्फी जावेद? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद का नया टैंलेट सामने आया है. फैशन डीवा ने अपनी कविता फैंस के साथ शेयर की है. इसमें उन्होंने बहुत गहरी लाइन्स लिखी है. बता दें कि हर बार एक्ट्रसे अपने आउटफिट से लोगों का ध्यान खींच लेती है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है.

Urfi Javed: टीवी एक्ट्रेस और हॉट इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती है. हर दिन उर्फी एक नये आउटफिट के साथ फैंस के सामने आ जाती है. एक्ट्रेस की अदाओं से बच पाना आसान नहीं है. इस बीच एक्ट्रेस ने कुछ लाइन्स शेयर की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

उर्फी जावेद बनी कवि

उर्फी जावेद एक कवि भी है. जी हां, उर्फी काफी अच्छा लिख लेती है और ये राज उनके लेटेस्ट पोस्ट से खुला. उर्फी के इस टैलेंट को जानकर फैंस अब उनकी तारीफ कर रहे है. उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा, बहुत मज़लूम हैं दुनिया में, बहुत गम है दुनिया में, एक हम भी और सही. मरने के बाद जन्नत मिले तो ठीक, वरना दोजख तो हमने यही देख ली है, एक दोजख और सही. 

उर्फी जावेद के इंस्टा फॉलोअर्स

फैशन डीवा उर्फी जावेद ने ये लाइन्स अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा. वैसे तो इन लाइन्स के पीछे काफी गहरा मतलब छिपा है. एक्ट्रेस ने बताया कि ये उन्होंने काफी पहले लिखा था. वो पहले कविताए और गाने भी लिखती थी. उर्फी के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और इंस्टा पर उन्हें 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.

Also Read: उर्फी जावेद ने शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड VIDEO, ऐसी ड्रेस पहन दिखाया किलर लुक उर्फी जावेद का बोल्ड वीडियो

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपना सबसे बोल्ड वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में हाई स्लिट ब्लू ड्रेस में कमाल लगी थी. ब्रॉलेट लुक के साथ उन्होंने लॉन्ग ग्लव्स पहने थे, जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था. इस अदा में वो बेहद हसीन और बोल्ड लगी थी. हालांकि इस पहनावे की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.

इस बात पर नाराज हो गई थी उर्फी

हाल ही में एक पैपराजी ने उनके ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था, जिसे लेकर वो काफी अपसेट हो गई थी. इसपर उर्फी ने उनसे कहा था, “क्या मैं तुम लोगों का सम्मान नहीं करती. मैं तुम्हें पर्याप्त सम्मान देती हूं, क्या मैंने कभी किसी का अपमान किया है? लास्ट टाइम जब में झलक पर आई थी, कोई एक बंदा तुम में से कमेंट कर रहा है की आज ढंग के कपड़े पहन के आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >