Jahnvi Kapoor बकरी बन करेंगी शहर से दुश्मनों का सफाया, फिल्म में भी नेपोटिज्म का हुई शिकार

Ulajh Trailer Review: जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म उलझ का ट्रेलर आ चूका है. फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है. यह फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी.

Ulajh Trailer Review: जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2 मिनट 23 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको एक अलग दुनिया में ले जायेगा, जिसकी कहानी विश्वासघात और साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर में फैंस जाह्नवी की एक्टिंग और अलग अवतार की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, उनकी डायलॉग डिलीवरी भी ऑन पॉइंट है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ट्रेलर में ऐसा क्या खास है, जिसकी दर्शक तारीफ करते नहीं थक रहे.

कैसा है उलझ का ट्रेलर?

उलझ के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर युवा हाई डिप्टी कमिश्नर, सुहाना भाटिया का किरदार निभा रही हैं, जिनपर काफी कम उम्र में इतना ऊंचा मुकाम हासिल करने की वजह से नेपोटिज्म का आरोप लगता है. इसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है, जैसे देश द्रोही का इल्जाम लगना, जान खतरे में होना. वहीं, ट्रेलर में जाह्नवी के अलावा ट्रेलर में गुलशन देवैया, मेयांग चांग और रोशन मैथ्यू भी नजर आ रहे हैं. इन एक्टर्स की एक्टिंग और एक्सप्रेसशन बिलकुल परफेक्ट हैं.

Also Read- Uljah: मिस्टर एंड मिसेज माही की सक्सेस के बाद फिर से थियेटर्स में जलवा बिखेरेंगी जान्हवी कपूर, सुलाझाएंगी कई राज

Also Read- Ulajh movie: जान्हवी कपूर की ‘उलझ’ के ट्रेलर प्रीव्यू में सितारों का मेला

क्या है उलझ की कहानी?

उलझ की कहानी की बात की जाए तो फिल्म में जाह्नवी खुद पर लगे इल्जामों को मिटाने और अपनी आइडेंटिटी को बचाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करती हैं. ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग आता है, जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर करने वाला है. दरअसल, जाह्नवी कपूर कहती हैं कि, मुझे किसी बली की बकरी की तरह फंसाया गया है. जिसपर उनसे सवाल किया जाता है कि तो ये बकरी क्या करेगी? सुहाना बनी जाह्नवी इसपर कहती हैं कि- ‘पूरा का पूरा शहर खा जाएगी।’

कब आ रही है जाह्नवी की उलझ?

जाह्नवी कपूर की उलझ 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में बाजा फाड़ एंट्री लेने आ रही है. फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है. वहीं, फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के साथ-साथ गुलशन देवैया, मेयांग चांग, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन और रोशन मैथ्यू भी नज़र आएंगे. अब यह देखना काफी एक्ससाइटिंग होगा कि यह बकरी बॉक्सऑफिस पर कितनी तबाही मचाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >