TRP रेस में अनुपमा को पीछे छोड़ने पर ‘उड़ने की आशा’ फेम कंवर ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगले हफ्ते का…

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर अनुपमा की जगह उड़ने की आशा है. उड़ने की आशा ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया. शो के एक्टर कंवर ढिल्लों ने इसपर रिएक्ट किया है.

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा सीरियल जब से शुरू हुआ है, तब से ही टीआरपी लिस्ट में किसी और शो को नंबर वन पर आने नहीं दे रहा. शो हर बार पहले नंबर पर रहता है. हालांकि इस वीक टीआरपी लिस्ट में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस हफ्ते कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा का शो उड़ने की आशा ने अनुपमा से पहला स्थान छिन लिया है. कंवर ने शो की सफलता पर चुप्पी तोड़ी है.

उड़ने की आशा टीआरपी लिस्ट में बना नंबर वन

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा ने अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीआरपी लिस्ट में पीछे छोड़ दिया और नंबर वन पर आ गया. सिद्धार्थ कन्नन ने जब कंवर ढिल्लों से पूछा कि वह शो के सक्सेस को कम क्यों बताना चाहते हैं. इसपर एक्टर ने कहा, ये ऐसे ही ठीक है, अगले हफ्ते का क्या पता. हमें ये पता है कि टॉप 3 में तो हम कबसे चल ही रहे हैं, लेकिन ये कंपीटीशन है ना. देखो, एक जगह बैठकर नंबर 1 की पोजीशन को बरकरार रखना बहुत मुश्किल है. इसलिए अनुपमा टीम को बधाई कि वह करते आए हैं इतने दिन और उस शोज को बधाई जो ऐसा करते हैं. हम लोग यहीं है और अच्छा कर रहे हैं.

कंवर ढिल्लो ने कहा- उड़ने की आशा…

कंवर ढिल्लों ने उड़ने की आशा के यूनिक स्टोरीलाइन को लेकर कहा, जितने भी शोज है ना टीवी में, उड़ने की आशा एक ऐसा शो है जो सबसे अलग दिखता है. उन्होंने शो के रियल और फ्रेश स्टोरीलाइन की तारीफ की, जो इसे अन्य शोज से अलग बनाता है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए पूरे कास्ट के साथ एक तसवीर शेयर की. उन्होंने कहा, उड़ने की आशा इस हफ्ते एक बार फिर से नंबर वन की जगह पर है और शो को 2.4 रेटिंग मिली है. एक नंबर टीम की वजह से लॉन्च के बाद से हमारा सबसे ज्यादा 1 शो.

Also Read- Anupama Twist: सालोनी का सच ऐसे आएगा परिवार के सामने, फाइनली प्रेम कह देगा राही से दिल की बात

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >