Twinkle Khanna ने क्यों पति अक्षय कुमार को जहरीली घास खाने के लिए कहा, टिक-टिक पक्षी से की अपनी तुलना

Twinkle Khanna और अक्षय कुमार बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं. अक्षय जब भी अपने शूट से फ्री होते है तब वह अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ट्रिप पर निकल जाते हैं. इस बीच उनके ट्रिप का एक मजेदार किस्सा सामने आया है.

Twinkle Khanna और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. दोनों की शादी को पूरे 23 साल हो गए हैं. वे इंडस्ट्री के फैंस पॉवर कपल हैं. ट्विंकल और अक्षय कुमार के दो बच्चे भी हैं, आरव और नितारा. अक्षय कुमार जब भी अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होते हैं, तब वह अपनी फैमिली के साथ ट्रिप पर निकल जाते हैं. इसी बीच एक्टर ऐसे ही किसी फैमिली ट्रिप पर निकले थे, जिसका जिक्र ट्विंकल ने अपने ब्लॉग में किया था. उन्होंने इस ब्लॉग में में इस बात का जिक्र किया कि कैसे उन्होंने अक्षय कुमार को जहरीली घास खाने के लिए कहा था. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा, इसके बारे में आइए जानते हैं.

टिक टिक पक्षी से की अपनी तुलना

अक्षय कुमार और ट्विंकल एक ट्रिप पर गए थे. उस बीच एक टूर गाइड ने टिक-टिक नाम की पक्षियों की तरफ इशारा करते हुए बताया था कि यह पक्षी का जोड़े एक दूसरे के लिए इस कदर समर्पित होते हैं कि अगर उन दोनों में से एक की भी मौत हो जाती है तो दूसरा पक्षी जहरीली घास खाकर अपनी जान दे देता है. इस बात को जानने के बाद ट्विंकल ने अक्षय से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे.

Also Read Anant-Radhika Reception: कोविड से ठीक होते ही रिसेप्शन में पत्नी ट्विंकल संग पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस बोले- फाइनली रियल हीरो आ गया

Also Read Akshay Kumar की ‘खेल खेल में’ रिलीज होने से पहले इन फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें

ट्विंकल ने अक्षय को दी धमकी

दरअसल, ट्विंकल ने अक्षय कुमार से कहा कि अगर वह कभी पहले मर जाती हैं तो वह बिलकुल नहीं चाहती की अक्षय कभी दूसरी शादी करें. बल्कि उनके मरने के बाद वह जहरीली घास खा लें. इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार को मजाकिया अंदाज में धमकी भी दी और कहा कि अगर उन्हें पता चलता है कि अक्षय ने दूसरी शादी कर ली टी वह वापस आकर उन दोनों को परेशान करेंगी.

ट्विंकल ने ब्लॉग में लिखा

ट्विंकल खन्ना ने कथित तौर पर अपने ब्लॉग में लिखा कि मैंने अपने पति (अक्षय) से कहा, ‘अच्छा (सुनो), अगर मैं पहले मर जाती हूं, तो बेहतर होगा कि तुम भी जहरीली घास खा लो। अगर मैं तुम्हारी दूसरी पत्नी को मेरे हैंडबैग के साथ घूमते हुए देखूं, तो मैं वादा करती हूं कि मैं आऊंगी और तुम दोनों को परेशान करूंगी.’’

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >