कम हुआ अनुपमा का क्रेज, 27 साल पुराना टीवी सीरियल टॉप पर पहुंचा

TV TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की इस हफ्ते की TRP लिस्ट में कई बदलाव देखने को मिले हैं. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप पर पहुंच चुकी है, जबकि ‘नागिन 7’ दूसरे स्थान पर है. वहीं ‘अनुपमा’ की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गयी है. देखिये TRP रिपोर्ट की डिटेल…

TV TRP Report: जिस तरह फिल्मों की सफलता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तय होती है, उसी तरह टीवी की दुनिया में TRP ही असली गेम चेंजर होती है. हर हफ्ते यह साफ हो जाता है कि कौन सा शो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और कौन पीछे छूट रहा है. अब बीते हफ्ते की TRP लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. कई टीवी सीरियल्स की रैंकिंग नीचे आ गयी है.

टॉप 7 में नए शो की एंट्री

कलर्स टीवी का नया शो दो दुनिया एक दिल आते ही चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है. इस हफ्ते इसने TRP लिस्ट में सातवां रैंक हासिल किया है.

छठे नंबर पर बना रहा ये शो

तू जूलियट जट्ट दी भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करता दिख रहा है. इस हफ्ते यह शो छठे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है.

‘अनुपमा’ की रैंकिंग में गिरावट 

कभी TRP में नंबर वन रहने वाला अनुपमा अब नीचे खिसकता नजर आ रहा है. इस हफ्ते यह शो 4.88% रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है.

तुलसी की वापसी को मिला प्यार

क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल के दूसरे सीजन को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. करीब 4.92% रेटिंग के साथ यह शो चौथे स्थान पर बना हुआ है.

तीसरे नंबर पर ये शो

सहर होने को है भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इस हफ्ते इसे 5.26% रेटिंग मिली है, जिससे यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है.

‘नागिन 7’ ने मारी छलांग

नागिन 7 ने इस बार जबरदस्त प्रदर्शन किया है. नई नागिन की एंट्री और कहानी के ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधे रखा है, जिसकी वजह से यह शो 5.74% रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर आ गया है.

टॉप पर बना ये शो

लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा रहा ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते भी नंबर वन पर बना हुआ है. 5.86% रेटिंग के साथ इसने TRP की रेस में फिर बाजी मार ली है.

यह भी पढ़ें: क्या टूट गई आवेज-नगमा की जोड़ी? बर्थडे पार्टी से रही दूर, एक्टर ने क्रिएट किया सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >