TV Actresses Bold Transformation: टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों तक दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं. माथे पर सिंदूर, साड़ी में सजी और परिवार के लिए हर मुश्किल का सामना करने वाली इन संस्कारी बहुओं की छवि घर-घर में बन जाती है. लेकिन जब यही टीवी बहुएं अपनी पुरानी इमेज से अलग हटकर ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में नजर आईं तो फैंस भी हैरान रह गए. आइए जानते हैं उन टीवी एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज को तोड़ दिया.
गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी का बदला अंदाज
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू को कौन भूल सकता है. देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस किरदार से घर-घर में पहचान बनाई थी. गोपी बहू के रूप में उन्हें हमेशा एक सीधी-सादी और संस्कारी बहू के तौर पर देखा गया. लेकिन समय के साथ देवोलीना ने अपनी इमेज बदली.
देवोलीना भट्टाचार्जी का ग्लैमरस अंदाज
सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस फोटोशूट और स्टाइलिश लुक्स ने कई बार लोगों का ध्यान खींचा. फैंस के लिए यह देखना काफी अलग अनुभव था कि हमेशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली गोपी बहू अब एक मॉडर्न और कॉन्फिडेंट अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
अक्षरा बहू हिना खान ने भी बदली अपनी पहचान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा यानी हिना खान टीवी की सबसे पसंदीदा बहुओं में से एक रही हैं. अक्षरा के किरदार में हिना को एक आदर्श बहू, बेटी और पत्नी के रूप में खूब प्यार मिला.
शो छोड़ते ही बदला लुक
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो छोड़ने के बाद हिना ने अपनी छवि पूरी तरह बदल दी. उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट, फैशन इवेंट्स और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए साबित किया कि वह सिर्फ एक संस्कारी बहू के किरदार तक सीमित नहीं हैं. उनका कान्स फिल्म फेस्टिवल लुक भी काफी चर्चा में रहा था.
छोटी बहू रुबीना दिलैक का ग्लैमरस अवतार
'छोटी बहू' में राधिका का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रुबीना दिलैक ने भी अपनी एक्टिंग और अंदाज से अलग पहचान बनाई. राधिका के शांत और संस्कारी किरदार के बाद रुबीना ने कई अलग तरह के रोल किए. शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में उनका किरदार भी काफी पसंद किया गया.
इसके अलावा सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड और स्टाइलिश लुक्स भी अक्सर चर्चा में रहते हैं.
प्रेरणा से लेकर श्वेता तिवारी का नया अंदाज
'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार ने श्वेता तिवारी को टीवी की बड़ी स्टार बना दिया था. प्रेरणा को दर्शकों ने एक मजबूत लेकिन संस्कारी महिला के रूप में पसंद किया.
हालांकि, समय के साथ श्वेता ने भी अपने लुक और किरदारों में कई बदलाव किए. रियलिटी शो और अन्य प्रोजेक्ट्स में उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जिसने फैंस को काफी सरप्राइज किया.
