Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान की अचानक बिगड़ी हालत, सीने में भारीपन के बाद फ्लोर पर बैठे, सेट पर पहुंची मेडिकल टीम

Salman Khan Health in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की अचानक बिगड़ी तबीयत. सीने में दर्द और घुटन के बाद जमीन पर बैठे भाईजान, सेट पर बुलानी पड़ी मेडिकल टीम.

Salman Khan Health in Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में काफी समय बाद सलमान खान का वही पुराना और दबंग अंदाज देखने को मिला. एपिसोड शुरू होते ही सलमान पूरे जोश और दमदार तेवर के साथ स्टेज पर पहुंचे. उन्होंने आते ही घरवालों की अच्छे से क्लास लगाई और उनकी हरकतों पर जमकर लताड़ लगाई. इसी बीच अपनी बॉडी और उम्र पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा, "60 साल का हो गया हूं भाई, लेकिन एनर्जी अभी भी वही है." सलमान का यह रूप देखकर हर कोई खुश था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है.

टास्क के दौरान घुटन और सीने में दर्द, बार-बार रुकवाया शो

एपिसोड के आखिर में जब सभी घरवाले रियलिटी चेक टास्क कर रहे थे, तभी सलमान खान की तबीयत अचानक खराब होने लगी. स्टेज पर खड़े सलमान बार-बार अपने सीने पर हाथ फेर रहे थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि उन्हें भारीपन और घुटन महसूस हो रही है. सलमान ने बीच में शो को रुकवाकर पानी पिया और उन्हें लगातार खांसी भी आ रही थी. भाईजान की ऐसी हालत देखकर सेट पर सब हैरान रह गए.

आम्रपाली दुबे ने सबसे पहले समझी हालत

सलमान खान को ऐसी तकलीफ में देखकर सबसे पहले आम्रपाली दुबे ने ध्यान दिया. उन्होंने तुरंत सलमान से गुजारिश की कि वो थोड़ी देर रुक जाएं और आराम कर लें. इसके बाद बाकी घरवालों ने भी देखा कि उनके सीने में काफी तेज दर्द हो रहा है. इसके बाद एपिसोड को अचानक इसी गंभीर मोड़ पर रोक दिया गया.

ये भी पढ़ें: Salman Khan Jacket Price: भाईजान ने Bigg Boss 20 में पहनी ₹1.75 लाख की जैकेट, शाहरुख खान के बेटे संग है असली कनेक्शन

दर्द से बेहाल होकर फ्लोर पर बैठे, बुलानी पड़ी मेडिकल टीम

हालत तब ज्यादा बिगड़ गई जब दर्द बर्दाश्त न होने पर सलमान खान स्टेज पर ही जमीन पर बैठ गए. उन्हें ऐसी हालत में देखकर सेट पर तुरंत डॉक्टर्स और इमरजेंसी मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा. इस घटना के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर बेहद परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >