Bigg Boss 20: 60 साल का हूं, हर वक्त मैंने प्यार किया वाला नहीं रहूंगा... ट्रोलर्स पर फटे सलमान खान, स्टेज पर जैकेट उतारकर दी चुनौती

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़के सलमान खान. वजन और उम्र पर सवाल उठाने वालों को जवाब देने के लिए स्टेज पर उतारी जैकेट, कहा- यह कैसी घटिया सोच है.

Bigg Boss 20: पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सलमान खान को उनके बढ़ते वजन, उम्र और फिटनेस को लेकर लगातार निशाना बनाया जा रहा था. लोग उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे थे कि 'भाईजान अब पहले जैसे नहीं रहे' या 'उनमें अब वो पुरानी एनर्जी नहीं बची'. सलमान खान अक्सर ऐसी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड का वार में उनका सब्र टूट गया. इस बार उन्होंने चुप रहने के बजाय सीधे ट्रोलर्स की क्लास लगा दी.

स्काउट की हरकतों पर उठा मुद्दा, ट्रोलिंग कल्चर पर लगाई फटकार

घर के अंदर अरिशफा खान से झगड़े के बाद जब स्काउट ने अपनी गेमिंग कम्युनिटी को शामिल करने और ऑनलाइन ट्रोल करवाने की बात कही, तो सलमान खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. सलमान ने स्काउट को सीधे निशाने पर लेते हुए दो-टूक पूछा कि क्या वो उनके खिलाफ भी अपनी कम्युनिटी को भड़काना चाहेंगे? सलमान ने गुस्से में कहा,

"इनको ऐसा लगता है कि किसी को नीचा दिखाकर बहुत मजा आता है. यह कैसी घटिया सोच है कि स्क्रीन के पीछे छिपकर किसी पर भी पर्सनल अटैक शुरू कर दो?"

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान की अचानक बिगड़ी हालत, सीने में भारीपन के बाद फ्लोर पर बैठे, सेट पर पहुंची मेडिकल टीम

'60 साल का हो गया हूं... हर वक्त 'मैंने प्यार किया' वाला नहीं रहूंगा'

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार के मंच से सलमान खान ने उन लोगों को सीधे आड़े हाथों लिया, जो स्क्रीन के पीछे छिपकर दूसरों की शक्ल और शरीर पर फैसले सुनाते हैं. सलमान ने साफ कहा कि किसी के लुक्स, उम्र या फेलियर का मजाक बनाना बेहद घटिया हरकत है. खुद पर तंज कसते हुए सलमान ने कहा,

"मेरे ऊपर भी बोलते हैं ना कि बुड्ढा हो गया है. अरे भाई 60 साल का हो गया हूं, हर समय 'मैंने प्यार किया' वाला सलमान थोड़ी रहूंगा."

'भाई मोटा हो गया है... लो कर लो ट्रोल': स्टेज पर उतारी जैकेट और हैट

उम्र के इस ताने के बाद सलमान खान का पारा तब और चढ़ गया, जब उन्होंने अपने बढ़ते वजन पर बनने वाले मीम्स का जिक्र किया. स्क्रीन के पीछे छिपे ट्रोलर्स को सीधे ललकारते हुए भाईजान ने कहा,

"मेरे ऊपर भी बोलते हैं ना कि भाई मोटा हो गया है... लो अब कर लो ट्रोल, ये लो."

इतना कहते ही सलमान ने गुस्से में अपनी काउबॉय हैट और जैकेट उतारकर फेंक दी. उन्होंने अपनी टी-शर्ट खींचकर अपनी बॉडी दिखाते हुए ट्रोलर्स को खुली चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो अब सामने आकर बोलो. भाईजान का यह दबंग रूप देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह गए और उनके समर्थन में खड़े हो गए.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'एनर्जी खत्म हो गई तो रिटायर हो जाओ...' सलमान खान की होस्टिंग देख भड़के लोग, अमिताभ बच्चन से कर दी तुलना

'टिकट खरीदी है, हमें नहीं खरीदा': ट्रोलर्स को दिखाया आईना

सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि दर्शक किसी शो या फिल्म को देखने के लिए टिकट खरीदते हैं, किसी कलाकार को खरीद नहीं लेते. पैसे खर्च करने का मतलब यह नहीं है कि किसी के शरीर, चेहरे या निजी जिंदगी पर भद्दे कमेंट्स करने का लाइसेंस मिल गया. सलमान ने ट्रोल करने वालों को सख्त लहजे में कहा,

"दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांको. कभी अपने मां-बाप की सेहत और अपनी खुद की सेहत देखी है?"

सलमान ने साफ कर दिया कि सोशल मीडिया पर किसी को जलील करना मनोरंजन नहीं बल्कि घटिया सोच है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >