ट्रांसप्लांट नहीं करवाया, दोस्त चला गया था... Bigg Boss 20 में गंजे होने की वजह बताते हुए छलका सलमान खान का दर्द, ट्रोलर्स की लगाई क्लास

स्क्रीन के पीछे बैठकर दूसरों की जिंदगी और लुक्स पर फैसले सुनाने वालों के लिए सलमान खान का नया लुक बस एक टाइमपास बन चुका था. पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर यही बहस छिड़ी थी कि 60 की उम्र में भाईजान गंजे क्यों घूम रहे हैं, लेकिन अब 'बिग बॉस 20' के मंच से खुद सलमान खान ने ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए इसका सच बता दिया है.

Bigg Boss 20: 'सलमान खान गंजे हो गए', 'नया हेयर ट्रांसप्लांट कराया है' या 'शायद किसी नई फिल्म की तैयारी है'... भाईजान के बाल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर न जाने कितनी मनगढ़ंत कहानियां चल रही थीं और ट्रोल्स भद्दे कमेंट्स करने में जुटे थे. सलमान खान अमूमन ऐसी फालतू चर्चाओं पर ध्यान नहीं देते, लेकिन 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में जब ऑनलाइन नफरत और ट्रोलिंग का मुद्दा गरमाया, तो भाईजान ने अफवाह उड़ाने वालों की बोलती बंद करते हुए साफ लफ्जों में बता दिया कि उन्होंने बाल किसी स्टाइल या ट्रांसप्लांट के लिए नहीं, बल्कि अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खोने के गम में मुंडवाए थे.

'जिस दिन हम उतर आए, भागते फिरोगे'

इसी बात पर भड़कते हुए सलमान खान ने मंच से उन ट्रोल्स को सीधी चेतावनी दे डाली, जो स्क्रीन के पीछे बैठकर सितारों को धमकाने या नीचा दिखाने का भ्रम पाल लेते हैं. सलमान ने साफ लहजे में समझा दिया कि पर्दे पर दिखने वाले लोग उनकी इन ओछी हरकतों से डरने वाले नहीं हैं. सलमान ने गुस्से में कहा,

"ट्रोलर्स को ऐसा लगता है कि वो कुछ भी करेंगे और हम डर जाएंगे? जिस दिन हम उतर आए ना, भागते फिरोगे तुम."

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट होने के बाद वजन बढ़ता ही है... Bigg Boss 20 में एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की ढाल बने सलमान खान, बॉडी शेमिंग पर लगाई फटकार

'ट्रांसप्लांट नहीं करवाया, दोस्त गुजर गया था...'

अपने लुक पर उड़ रही अफवाहों और ट्रांसप्लांट की बातों का जवाब देते हुए सलमान ने सिर मुंडवाने की असली वजह बताई. सलमान ने कहा,

"लोग बोल रहे हैं कि तकला हो गया है, पिक्चर का लुक है... ट्रांसप्लांट करा रहा है. असली वजह तो यह है कि मेरा एक दोस्त कुछ दो महीने पहले गुजर गया. मुझे इस बात का फर्क नहीं पड़ता, लेकिन सच जाने बिना कुछ भी बोलना गलत है."

'मैं बुराई से फायदा निकाल लेता हूं, लेकिन हर कोई डिप्रेशन नहीं झेल पाता'

सलमान ने आगे बताया कि वो खुद इन बातों को कैसे लेते हैं, लेकिन बाकी लोगों पर इसका कितना बुरा असर पड़ता है. उन्होंने कहा,

"मेरी बुराई करो, मैं तुम्हें गलत साबित करके दिखाऊंगा. मेरी तारीफ करो, मैं ऐसा काम करूंगा कि तुम अगली बार और तारीफ करो. वो मेरी पर्सनैलिटी है. हर एक की पर्सनैलिटी अलग होती है. मैं बुराई से भी अपने फायदे के लिए चीजें निकाल लेता हूं और अच्छाई से भी. लेकिन इतने सारे लोग हैं जिनके बारे में ये बुरा लिखते हैं और वो डिप्रेशन में चले जाते हैं, जो कि सही नहीं है. कितने सारे सुसाइड हुए हैं यार."

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान की अचानक बिगड़ी हालत, सीने में भारीपन के बाद फ्लोर पर बैठे, सेट पर पहुंची मेडिकल टीम

'ट्रोल, ट्रोल... कुछ भी यार! ये लोग पैरासाइट्स हैं'

सोशल मीडिया पर भद्दी भाषा लिखने वालों को लताड़ते हुए सलमान ने कहा,

"ट्रोल, ट्रोल... कुछ भी यार मतलब! और जो भाषा वो इस्तेमाल करते हैं, उससे उनकी परवरिश पता चलती है कि वो कौन हैं. उनके तो मुंह भी नहीं लगना चाहिए. कभी-कभी ऐसा लगता है कि ये हमारे लोग हैं भी या नहीं... पैरासाइट्स हैं ये."

सलमान की इस बात ने उन तमाम लोगों का मुंह बंद कर दिया है, जो किसी के अपने को खोने के गम को हेयर ट्रांसप्लांट और पब्लिसिटी स्टंट बताकर मीम्स बना रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >