KBC 18: 'सूर्यवंशम' की खीर ने फिर मचाई हलचल, Varun Grover ने Amitabh Bachchan से पूछा ऐसा सवाल, फिर जीते ₹12.5 लाख

KBC 18 में वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की. 'सूर्यवंशम' की खीर पर हुई मजेदार बातचीत के बीच तीनों ने ₹12.5 लाख जीते.

'कौन बनेगा करोड़पति 18' का स्पेशल सेलिब्रिटी एपिसोड इस बार हंसी-मजाक और पुराने किस्सों से भरपूर रहा. शो की हॉट सीट पर मशहूर राइटर और कॉमेडियन वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता पहुंचे. तीनों ने अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती की और अपनी बातों से बिग बी को भी हंसने पर मजबूर कर दिया. गेम के दौरान तीनों ने ₹12.5 लाख की रकम जीती, जिसे मुंबई के 'आदर्श संस्थान' को दान किया गया.

2000 के PCO से KBC की हॉट सीट तक पहुंचे वरुण ग्रोवर

शो के दौरान वरुण ग्रोवर ने अपने पुराने दिनों का एक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि साल 2000 में कॉलेज के दिनों में वह पीसीओ से फोन किया करते थे. कई बार फोन की लाइन नहीं मिलने पर उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था. इस पर गौरव कपूर ने भी मजेदार अंदाज में उस दौर की फोन कॉल का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस समय एक कॉल के लिए करीब ₹6 देने पड़ते थे और अगर सामने वाला धीरे बोलता था तो बातचीत लंबी होने पर खर्च बढ़ जाता था. उनकी बात सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

अमिताभ बच्चन ने किया डिनर का वादा

गेम के दौरान तीनों ने 'सुपर संदूक' राउंड में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 90 सेकंड में सभी 10 सवालों के सही जवाब दिए. इससे पहले अमिताभ बच्चन ने उनसे वादा किया था कि अगर वे सभी सवालों का सही जवाब दे देते हैं, तो वह उन्हें अपने घर डिनर पर बुलाएंगे. बस फिर क्या था, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता ने इसी बात को लेकर बिग बी की टांग खींचनी शुरू कर दी.

'सूर्यवंशम की खीर' पर बिग बी से पूछा मजेदार सवाल

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सूर्यवंशम' का खीर वाला सीन आज भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहता है. इसी सीन को याद करते हुए गौरव कपूर और गौरव गुप्ता ने बिग बी से पूछा कि अगर वह उन्हें डिनर पर बुलाएंगे, तो क्या उनके घर खीर भी मिलेगी. गौरव कपूर ने मजाक करते हुए कहा कि फिल्म के बाद से उनके घर में जब भी खीर बनती है, तो पहले उसे बनाने वाले को ही चखनी पड़ती है. उनकी इस बात पर अमिताभ बच्चन समेत पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

ये भी पढ़ें: KBC 18: अमिताभ बच्चन ने खोला 1975 की शूटिंग का राज, बोले- एक साथ 2-3 फिल्मों में करना पड़ता था काम

अमिताभ बच्चन के साथ खेला 'कौन बनेगा बनिया'

एपिसोड में गौरव गुप्ता ने अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा बनिया' नाम का एक मजेदार गेम भी खेला. इस दौरान उन्होंने बिग बी से आलू, टमाटर, सरसों के तेल और दाल जैसी रोजमर्रा की चीजों की कीमतों से जुड़े सवाल पूछे. इस मजेदार सेगमेंट में अमिताभ बच्चन भी सवालों के जवाब देते नजर आए और दोनों के बीच जमकर हंसी-मजाक हुआ.

₹12.5 लाख के सवाल तक पहुंची तिकड़ी

गेम के दौरान वरुण ग्रोवर, गौरव कपूर और गौरव गुप्ता ₹12.5 लाख के सवाल तक पहुंच गए. उनसे पूछा गया था कि बीजिंग के पास स्थित समर पैलेस में लूट के बाद ब्रिटेन ले जाए गए और बाद में महारानी विक्टोरिया को भेंट किए गए 'लूटी' (Looty) नाम का जानवर कौन सा था? इस सवाल का सही जवाब कुत्ता था. लूटी एक पेकिंगीज नस्ल का कुत्ता था, जिसे 1860 के दूसरे अफीम युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिक चीन से ब्रिटेन ले गए थे.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: दूसरी बार पैरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जानें बेबी गर्ल हुई या बेबी बॉय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >