Dipika Kakar Comeback: वापसी तो कर रही हैं दीपिका, लेकिन डेली सोप से क्यों बनाई दूरी?

लंबे समय बाद दीपिका कक्कड़ पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों वह फिलहाल डेली सोप नहीं कर सकतीं.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने वाली हैं. हालांकि, उनका कमबैक इस बार थोड़ा अलग होने वाला है. दीपिका ने खुद बताया है कि वह किस प्रोजेक्ट से वापसी कर रही हैं और आखिर क्यों फिलहाल डेली सोप से दूरी बनाए रखना चाहती हैं.

शोएब इब्राहिम के साथ करेंगी कमबैक

दीपिका कक्कड़ पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक करने जा रही हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस ने डांस रिहर्सल भी शुरू की थी. अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने लंबे समय बाद डांस करने का अनुभव शेयर किया. दीपिका ने बताया कि रिहर्सल के दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और शरीर पहले की तरह साथ नहीं दे रहा था.

डेली सोप से क्यों बनाई दूरी?

दीपिका ने बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए वह फिलहाल डेली सोप नहीं कर पाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के दौरान रोजाना शूटिंग करना उनके लिए मुश्किल है. इसी दौरान एक्ट्रेस ने सवाल किया, "कोई मुझे ऐसे ट्रीटमेंट के साथ क्यों कास्ट करेगा?" दीपिका के मुताबिक, छोटे प्रोजेक्ट में काम करना उनके लिए ज्यादा मैनेजेबल है. उन्होंने कहा कि एक दिन का गाने का शूट वह आसानी से संभाल सकती हैं, लेकिन डेली सोप के लंबे शूटिंग शेड्यूल में काम करना फिलहाल उनके लिए संभव नहीं है.

डांस रिहर्सल में हर 10 मिनट में लेना पड़ा ब्रेक

लंबे समय बाद डांस रिहर्सल शुरू करने पर दीपिका को अपनी शारीरिक कमजोरी का भी एहसास हुआ. उन्होंने बताया कि उन्हें हर 10 मिनट में ब्रेक लेना पड़ रहा था. इसी दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उनका शरीर पहले की तरह मजबूत नहीं रहा है. हालांकि, दीपिका ने हार नहीं मानी और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली. अब वह अपने कमबैक को लेकर नर्वस होने के साथ-साथ एक्साइटेड भी हैं.

एक दिन का शूट कर सकती हैं मैनेज

दीपिका ने साफ किया कि वह फिलहाल लंबे और लगातार शूटिंग शेड्यूल के बजाय छोटे प्रोजेक्ट कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि इलाज के साइड इफेक्ट्स के बीच एक दिन का शूट मैनेज करना उनके लिए संभव है. इस तरह दीपिका कक्कड़ का कमबैक टीवी सीरियल से नहीं, बल्कि शोएब इब्राहिम के साथ म्यूजिक वीडियो से हो रहा है. लंबे ब्रेक के बाद उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: 72nd National Film Awards: दिल्ली से बाहर पहली बार होगा नेशनल अवॉर्ड्स का आयोजन, जानें कब और कहां देखें लाइव

ये भी पढ़ें: Moushumi Chatterjee: बॉयफ्रेंड रखो, पर शादी….. अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने वाली मौसमी चटर्जी ने लड़कियों को दी 'सेल्फिश' सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >