विनीत रैना से आखिरी बातचीत में तुनिशा शर्मा ने क्या कहा था?चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर बोले- नहीं जानता…

तुनिशा शर्मा ने ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार जीशान खान के मेकअप रूम में जाकर आत्महत्या कर ली. उनके साथ काम कर चुके विनीत रैना इस खबर को जानने के बाद से काफी दुखी है. उन्होंने इस बारे में बात की.

Tunisha Sharma Death: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने शनिवार को फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. एक्ट्रेस का आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. तुनिशा की मौत से उनके साथ काम कर चुके विनीत रैना (Vineet Raina) काफी शॉक्ड है. विनीत ने एक चैट शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस से बात करते दिखे. तुनिशा के बर्थडे पर विनीत उनसे मिलने वाले थे.

विनीत रैना ने कही ये बात

तुनिशा शर्मा ने ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार जीशान खान के मेकअप रूम में जाकर आत्महत्या कर ली. दोनों रिलेशनशिप में थे और कुछ समय पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ था. इस बीच विनीत रैना ने एक्ट्रेस के साथ अपने चैट की फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस ने विनीत के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया था. बता दें कि एक्ट्रेस का जन्मदिन 4 जनवरी को है.

मैं नहीं जानता था ये…

विनीत रैना ने तुनिशा शर्मा की एक फोटो भी पोस्ट की है. उन्होंने इसके साथ लिखा, इस तसवीर को मैंने क्लिक किया था और मैं नहीं जानता था ये आखिरी फोटो होगी. तुमने कहा था जब मैं मुंबई आउंगा तो तुम मुझसे मिलने आउंगी. हमा साथ में तुम्हारा जन्मदिन मनाएंगे. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. तुम्हें हमेशा मैं अपने दिल में रखूंगा. फोटो में एक्ट्रेस आंखें बन्दकर बैठी दिख रही है.

तुनिशा को डिप्रेशन की समस्या थी..

पंड्या स्टोर फेम सिमरन बुद्ध रूप ने तुनिशा शर्मा को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. सिमरन ने इंडिया टुडे को बताया कि, तुनिशा को एंग्जायटी, डिप्रेशन की समस्या थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा नहीं था. बता दें कि तुनिशा के पिता की बहुत पहले ही मौत हो गई थी. इसके अलावा वो अपनी कजिन सिस्टर की मौत से भी काफी टूट गई थी.

तुनिशा शर्मा ने आखिरी पोस्ट में कही थी ये बात

तुनिशा शर्मा का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘अली-बाबा दास्तान ए काबुल’ सेट पर मेकअप करवाती दिखी थी. वीडियो में तुनिशा काफी खुश और नॉर्मल दिख रही है. उनको देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी है. वहीं, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सुसाइड से 6 घंटे पहले एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था, जो लोग अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ते हैं वो कभी भी रुकते नहीं है.

Also Read: तुनिशा शर्मा की मौत की खबर सुनकर बेस्ट फ्रेंड Kanwar Dhillon का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- मैं अभी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >