Tunisha Sharma केस में आया नया मोड़, शीजान खान की मां बोली- मेरा बेटा उसे बच्चे की तरह प्यार करता था…

Tunisha Sharma Suicide: शीजान खान की मां का कहना है कि पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए. उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने जबसे तुनिशा की मौत की खबर सुनी, तबसे वह सदमे में है. शीजान ने तुनिशा को अपने बच्चे की तरह रखा है.

Tunisha Sharma Suicide: बीते दिनों हमें चौंकाने वाली खबर मिली कि तुनिशा शर्मा अब नहीं रहीं. 20 साल की उम्र में, अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में मरियम की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस काफी दिनों से डिप्रेशन में थी. तुनिषा के परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद एक्ट्रेस के को-स्टार शीनाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आज शीजान को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

शीजान की मां ने कही ये बात

शीजान खान की मां को आज वसई पुलिस स्टेशन के बाहर देखा गया. जहां उन्होंने मीडिया से विनती की है कि पुलिस को अपनी जांच करने दें. उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत होगी. शीजान की मां ने कहा कि वे पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. मीडिया के और भी सवाल थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा मानसिक उथल-पुथल में थी. उन्होंने कहा कि तुनिषा शर्मा बहुत प्यारी लड़की थी. वह इन-दिनों डिप्रेशन में चली गई थी, मेरा बेटा उसको अपने बच्चे की तरह प्यार करता था.

पुलिस कर रही जांच

मामले में पुलिस ने बताया कि ”फिलहाल जांच चल रही है. आरोपी शीजान और तुनिशा के फोन जब्त कर लिए गए हैं. अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल नहीं है.” तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, फांसी के बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है. बता दें कि 4 से 5 डॉक्टरों की टीम ने उनका पोस्टमॉर्टम किया.

Also Read: Entertainment Live News: 27 दिसंबर को होगा तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार, जानें लेटेस्ट अपडेट
फितूर से किया था डेब्यू

गौरतलब है कि तुनिषा बाल कलाकार थीं. उन्होंने कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा की. तुनिशा ने फिल्म फितूर के साथ अपनी शुरुआत की, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी. तुनिषा शर्मा ने कई टेलीविजन सीरियल में काम किया. अली बाबा दास्तान ए काबुल उनका आखिरी शो था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >