तुनिशा शर्मा को किसी तरह बचा लो…मैं नहीं रह सकता, एक्ट्रेस के डॉक्टर्स का खुलासा, कहा-शीजान रो रहा…

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के जाने से हर कोई दुखी है. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही. एक्ट्रेस को चेक करने वाले डॉक्टर ने खुलासा किया है कि शीजान उनके सामने रो रहा था और कह रहा था कि प्लीज इसे बचा लो.

तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. द अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल एक्ट्रेस ने महज 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. वह कथित तौर पर अपने टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में लटकी पाई गई थीं. उनके निधन के बाद, उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. बीते दिनों एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार हुआ. जहां एक्ट्रेस की मां को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया. अब वसई अस्पताल के एक डॉक्टर, जहां तुनिशा को फांसी लगाने के बाद लाया गया था, उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासा किया.

तुनिशा के लिए रो रहा था शीजान

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर हनी मित्तल ने कहा कि तुनिशा को शीजान और क्रू के अन्य सदस्य शनिवार शाम लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल लेकर आये थे. शीजान ने उन्हें किसी भी तरह तुनिशा को बचाने के लिए कहा और वह लगातार रो रहा था. हालांकि जब उन्हें लाया गया, तो उनका शरीर ठंडा था और उनकी आंखों में कोई हलचल नहीं थी. ईसीजी जैसे अन्य टेस्ट में भी उनकी धड़कने बंद थी. जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बाद में पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. डॉक्टर ने आगे कहा कि शीजान किसी तरह तुनिशा को बचाने का अनुरोध करता रहा और लगातार रो रहा था.

Also Read: तुनिशा शर्मा को कुछ इस तरह अस्पताल लेकर भागे थे शीजान खान, सामने आया अनसीन VIDEO
तुनिशा मामले में अपडेट

पुलिस हिरासत में भेजे गए शीजान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा. उनकी हिरासत आज खत्म हो रही है, लेकिन पुलिस मामले में पूछताछ के लिए और समय मांग सकती है. इससे पहले तुनिशा शर्मा की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें उनका कहना था कि शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और कई अन्य लड़कियों के साथ संबंध होने के बावजूद उसके साथ संबंध बनाए रखा. दूसरी ओर, शीजान ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के श्रद्धा वाॉकर मामले से परेशान था और इसलिए, खुद को तुनिशा से दूर कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >