शीजान खान ने व्हाट्सएप चैट से डिलीट किए थे सीक्रेट गर्लफ्रेंड के मैसेज, पता लगाने में जुटी पुलिस

तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शीजान खान और तुनिशा शर्मा की चैट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है.’ ऐसे में अब पुलिस शीजान की हिरासत बढ़ाने के लिए कहेगी.

Tunisha Sharma Death Case: तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में पुलिस शीजान खान को पूछताछ के दायरे में लेते हुए लगातार जांच कर रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, तुनिशा और शीजान के बीच हुई बातचीत से ‘कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री’ का खुलासा नहीं हुआ है. बता दें कि पुलिस ने दोनों की ओर से भेजे किए गए व्हाट्सएप मैसेज की जांच करने के लिए तुनिशा और शीजान के फोन की कॉल डिटेल रिपोर्ट मांगी थी.

शीजान-तुनिशा के व्हाट्सएप चैट

वरिष्ठ अधिकारियों ने खुलासा किया है कि वे शीजान की हिरासत बढ़ाने के लिए कहेंगे, क्योंकि जांच अभी जारी है. अधिकारी ने कहा, ‘जांच अभी शुरुआती चरण में है.’ बताया जा रहा है कि तुनिशा के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. अभी तक 18 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. न्यूज 18 की मानें तो पुलिस सूत्र के मुताबिक, शीजान खान ने चैट में अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के कुछ मैसेज डिलीट किए हैं. बताया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मुंबई की ही रहने वाली है.

इस वजह से हुआ ब्रेकअप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शीजान खान ने अपने प्रारंभिक बयान में खुलासा किया कि वह तुनिशा के साथ रिश्ते में थे, लेकिन वे अलग हो गए क्योंकि वे दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे और यहां तक कि उनकी उम्र में भी भारी अंतर था. हालांकि पुलिस उसके बयान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. बता दें कि पुलिस ने 25 दिसंबर को अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल के अभिनेता शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था. तुनिशा की मां वनीता ने शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Also Read: तुनिशा शर्मा को किसी तरह बचा लो…मैं नहीं रह सकता, एक्ट्रेस के डॉक्टर्स का खुलासा, कहा-शीजान रो रहा…
तुनिशा की मां ने लगाया था ये आरोप

तुनिषा की मां ने पुलिस को बताया कि शीजान कथित तौर पर शादी का वादा करके मेरी बेटी का इस्तेमाल कर रहा था और दूसरी लड़की के साथ दो बार संबंध बनाए थे. दूसरी ओर, शीजान ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के श्रद्धा वाॉकर मामले से परेशान था और इसलिए, खुद को तुनिशा से दूर कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >