Tunisha Sharma: डिप्रेशन से जूझ रही थी तुनिशा शर्मा? एक्ट्रेस की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा,जानिए क्या कहा

Tunisha Sharma: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की आत्महत्या की खबर से हर कोई चौंक गया है. तुनिशा ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर अलग-अलग तरह की बात तल रही है. इस बीच उनकी को-स्टार रह चुकी सिमरन बुद्ध रूप ने बड़ी बात कही है.

अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने सभी को झकझोर दिया है. तुनिशा ने 20 साल की उम्र में ही अपनी जान ले ली. उनकी मौत से हर कोई काफी हैरान है और समझ नहीं पा रहा कि उसने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया. तुनिशा को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. अब एक्ट्रेस की को-स्टार रह चुकी सिमरन बुद्ध रूप ने तुनिशा को लेकर बड़ी बात कही है.

जानिए तुनिशा को लेकर क्या बोली सिमरन बुद्ध रूप?

पंड्या स्टोर फेम सिमरन बुद्ध रूप ने तुनिशा शर्मा को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. सिमरन ने इंडिया टुडे को बताया कि, तुनिशा को एंग्जायटी, डिप्रेशन की समस्या थी. उन्होंने यह भी कहा कि उनका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा नहीं था. बता दें कि तुनिशा के पिता की बहुत पहले ही मौत हो गई थी. इसके अलावा वो अपनी कजिन सिस्टर की मौत से भी काफी टूट गई थी.

आज होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार

तुनिशा शर्मा ने अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक्ट्रेस के शव का पोस्टमॉर्टम आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया. 11 बजे एक्ट्रेस का शव उनके परिवार को दिया जाएगा. शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. वहीं, तुनिशा सुसाइड मामले में पुलिस ने उनके सह-कलाकार और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार किया है. एक्ट्रेस की मां द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. आज शीजान को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Also Read: Tunisha Sharma ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था? मौत से 6 घंटे पहले इस हालत में थी एक्ट्रेस, वीडियो वायरल
तुनिशा ने इन शोज में किया था काम

तुनिशा शर्मा ने 14 साल की उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. तुनिशा ने सोनी टीवी के शो ‘महाराणा प्रताप’ में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग में कदम रखा था. उन्होंने कई शो और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था. एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थी. इसके अलावा वो फितूर, कहानी 2 जैसी फिल्मों में दिख चुकी है. एक्ट्रेस ने इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह शोज में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >