Tumse Tum Tak: अनु के पास पहुंचा आर्या, पुष्पा के वीडियो कॉल ने मचाई हलचल

Tumse Tum Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाला एपिसोड में डर, प्यार और हल्की-फुल्की मस्ती का शानदार मेल देखने को मिलेगा. अनु के घर आर्या की एंट्री के बीच मम्मी का वीडियो कॉल आते ही माहौल अचानक सस्पेंस और कॉमेडी में बदल जाता है.

Tumse Tum Tak: टीवी का पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ के आज के एपिसोड में सस्पेंस से भरे माहौल देखने को मिलेगा, जो धीरे-धीरे रोमांस और फिर कॉमेडी में बदल जाता है. अनु घर में अकेली होती है, तभी अचानक बिजली चली जाती है और पूरा माहौल डरावना हो जाता है, लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकती आगे जो होता है, वह इसे और भी दिलचस्प बना देता है. आइए आपको बताते हैं आगे की कहानी.

अंधेरे में में डरी अनु

बिजली जाते ही अनु घबरा जाती है. चारों तरफ अंधेरा और सन्नाटा उसे बेचैन कर देता है. वह मोमबत्ती जलाकर खुद को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन माहौल में बना डर आसानी से खत्म नहीं होता.

दरवाजे की आहट और आर्या की एंट्री

तभी दरवाजे पर आवाज सुनकर उसका डर और बढ़ जाता है. वह समझ नहीं पाती कि बाहर कौन है. इस बीच आर्या अचानक सामने आ जाता है. उसे देखकर अनु राहत की सांस लेती है. आर्या अपने साथ कई मोमबत्तियां लाता है. अनु आर्या से सवाल करते हुए कहती है कि सर आप इतने सारे मोमबतियां लेकर क्यों आए हैं, जिसपर आर्या कहता है कि जो लड़की मेरे जिंदगी में उज्जाला लेकर आई है, मैं उसे अंधेरे में कैसे रहने दे सकता हूं. यह पल दोनों के बीच खास बन जाता है

अनु आर्या के रोमांस के बीच कॉमेडी का माहौल

जैसे ही माहौल हल्का और रोमांटिक होता है, तभी बिजली वापस आ जाती है और दोनों थोड़ा सुकून महसूस करते हैं, लेकिन तभी अचानक पुष्पा का वीडियो कॉल आ जाता है और सारा सीन मजेदार मोड़ ले लेता है. अनु घबराकर आर्या को छिपने के लिए कहती है और वह जल्दी-जल्दी छिप जाता है

पुष्पा की वीडियो कॉल से बढ़ी हलचल

अनु कॉल पर नार्मल रहने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी घबराहट साफ दिखती है. इस बीच सिमरन वहां आ जाती है और आर्या को देख लेती है. वह कुछ बोलने ही वाली होती है, लेकिन आर्या उसे रोकने की कोशिश करता है हालात तब और पेचीदा हो जाते हैं जब गोपाल सीधे पूछ लेता है कि क्या आर्या वहीं है. यह सवाल पूरे माहौल को थाम देता है.

यह भी पढ़ें: YRKKH: मायरा ने तोड़ा अरमान का दिल, अभिरा संग बढ़ेंगी नजदीकियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >