Tumm Se Tumm Tak: शादी की शहनाई से पहले गूंजी खतरे की घंटी, अनु की जान लेने फिर वापस आया जालंधर

Tumm Se Tumm Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में अनु और आर्या के रोका की तारीख पक्की हो गई है और पूरा परिवार जश्न में डूबा है, लेकिन इस बीच एक पुराने दुश्मन जालंधर की वापसी ने सबकी खुशियों में डर का माहौल बना दिया.

Tumm Se Tumm Tak: जी टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के आज 6 अप्रैल के एपिसोड में खुशियों और डर का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है. एक तरफ जहां अनु और आर्या के रिश्ते को नया नाम मिलने वाला है. वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा सच सामने आया है जिससे आर्या के होश उड़ गए हैं. क्या आर्या अपनी अनु को इस नए खतरे से बचा पाएगा?

अनु-आर्या की रोका की तारीख हुई पक्की

एपिसोड की शुरुआत बहुत ही प्यारे माहौल में होती है. आर्या की मां गायत्री जी शर्मा हाउस आती हैं और पूरे घर में रौनक आ जाती है. दोनों परिवार मिलकर पंडित जी को बुलाते हैं ताकि अनु और आर्या के रोका की शुभ घड़ी निकाली जा सके. पंडित जी बताते हैं कि मुहूर्त तो बहुत अच्छा है, लेकिन वह कल का ही है. पहले तो सबको यह बहुत अचानक लगता है, लेकिन गोपाल और पुष्पा अब और देरी नहीं करना चाहते हैं. वे तुरंत हां कर देते हैं और खुशियां मनाने की तैयारी शुरू हो जाती है.

अनु और आर्या हुए इमोशनल

जब पुष्पा अनु को फोन करके बताती हैं कि कल ही उसका रोका है, तो अनु की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है. वह तुरंत यह बात आर्या को बताती है. दोनों बहुत इमोशनल और खुश महसूस करते हैं क्योंकि इतने मुश्किलों के बाद आखिरकार उनके प्यार को मंजिल मिलने जा रही है. घर में हर तरफ बस शादी और जश्न की बातें हो रही हैं.

दुश्मन की वापसी और नया खतरा

झेंडे एक वीडियो लेकर आर्या के पास आता है जिसे देखकर आर्या सन्न रह जाता है. वीडियो में दिखता है कि जालंधर, जिसे सब मरा हुआ समझ रहे थे, असल में जिंदा है. आर्या तुरंत समझ जाता है कि अनु की जान खतरे में है. जालंधर पहले भी अनु को चोट पहुंचाने की कोशिश कर चुका है और अब वह फिर से हमला कर सकता है.

आर्या का बड़ा फैसला

आर्या पैनिक नहीं होता, बल्कि वह समझदारी से काम लेता है. वह जानता है कि अगर घर वालों को पता चला तो सब डर जाएंगे. वह झेंडे को तुरंत जालंधर का पता लगाने और पूरी सच्चाई सामने लाने का आदेश देता है. अब देखना यह होगा कि क्या आर्या अपने रोके की खुशियों को बचा पाएगा या जालंधर का साया इस जश्न को फीका कर देगा?

यह भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अरमान-मेहर की शादी से पहले मचा घमासान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >