Tumm Se Tumm Tak: आर्या ने किया अनु से शादी का ऐलान, क्या पड़ोसी रोक पाएंगे यह रिश्ता?

Tumm Se Tumm Tak: टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ का आने वाला एपिसोड रोमांस और ड्रामा से भरपूर होने वाला है, जहां आर्या और अनु की जिंदगी एक नया मोड़ लेगी.

Tumm Se Tumm Tak: टीवी सीरियल ‘तुमसे तुम तक’ में अब असली धमाका होने वाला है. 4 अप्रैल 2026 के एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्या ने अब छिप-छिपकर मिलना बंद कर दिया है. उसने सीधा मीडिया को बुलाया और सबके सामने ऐलान कर दिया कि वह अनु से ही प्यार करता है और उसी से शादी करेगा. आर्या ने साफ कह दिया कि जब दो लोग एक-दूसरे को चाहते हैं, तो उम्र का फासला या लोगों की बातें कोई मायने नहीं रखतीं. अनु और उसका परिवार ये सुनकर बहुत खुश हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी है. दूसरी तरफ, रघु ने आग लगाने का काम शुरू कर दिया है. उसने पड़ोसियों को इतना भड़का दिया है कि अब वो सब मिलकर आर्या और अनु की शादी रोकने का प्लान बना रहे हैं.

आर्या ने दिया प्यार के लिए समाज को जवाब

कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्या की बातें दिल जीत लेने वाली होती हैं. वह साफ कहता है कि अगर नीयत साफ हो और रिश्ता सच्चा हो, तो उम्र का फासला या समाज की सोच कोई मायने नहीं रखती है. आर्या की यह बात उन सभी चुनौतियों का जवाब है जो इस जोड़ी ने अब तक झेली हैं लेकिन जहां खुशियां हैं, वहां मुसीबतों का साया भी है.

पड़ोसियों की बड़ी साजिश

दूसरी तरफ रघु अपनी चालें चलने से बाज नहीं आ रहा है. वह पड़ोसियों को भड़काता है और उन्हें अनु और आर्या के खिलाफ खड़ा कर देता है. इस बार पड़ोसी सिर्फ गॉसिप नहीं कर रहे, बल्कि उन्होंने फैसला कर लिया है कि वे मिलकर इस शादी को रोकेंगे यानी जो विरोध अब तक सिर्फ बातों तक था. अब वह एक्शन में बदलने वाला है. एपिसोड में एक तरफ प्यार का जश्न है, तो दूसरी तरफ समाज की मुश्किलें.

यह भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा धमाका, अरमान-मेहर की शादी पर अभीरा लगाएगी ब्रेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >