गायत्री ने पुष्पा को किया कॉल, अनु-आर्या के रोका की तारीख होगी पक्की

Tumm Se Tumm Tak: सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में खुशियों की दस्तक होने वाली है. एक तरफ जहां अनु और आर्या के रोका की तारीख पक्की होने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ अनु ने खुद को साबित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला कर लिया है.

Tumm Se Tumm Tak: शो ‘तुम से तुम तक’ के 5 अप्रैल 2026 के एपिसोड में दर्शकों को इमोशन्स और मोटिवेशन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. कहानी अब उस मोड़ पर आ गई है जहां अनु सिर्फ एक बहू या पत्नी बनकर नहीं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाकर दुनिया को दिखाना चाहती है.

अनु-आर्या के घर में गूंजेंगी शहनाइयां

आर्या की मां गायत्री , पुष्पा को फोन करके खुशखबरी देती हैं कि वह जल्द ही उनके घर आएंगी ताकि आर्या और अनु के रोका की तारीख तय की जा सके. यह खबर सुनते ही गोपाल और पुष्पा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. समाज के तानों और पुरानी कड़वाहटों को पीछे छोड़कर अब यह परिवार एक नई शुरुआत के लिए तैयार है हालांकि, खुशियों के साथ-साथ घर में एक हल्की सी घबराहट भी है क्योंकि अब शादी की रस्में सच में शुरू होने वाली हैं.

आर्या का चैलेंज अनु के लिए बना टर्निंग पॉइंट

वहीं ऑफिस में आर्या और अनु के बीच एक बहुत ही खास बातचीत होती है. आर्या, अनु को सिर्फ सहारा नहीं देता, बल्कि उसे एक चैलंज भी देता है. वह अनु से कहता है कि यह तुम्हारा समय है दुनिया को यह दिखाने का कि तुम मेरे बिना भी बहुत कुछ कर सकती हो. आर्या चाहता है कि अनु उन सभी लोगों का मुंह बंद कर दे जो उसकी काबिलियत पर शक करते हैं. आर्या की ये बातें अनु के दिल में उतर जाती हैं और वह ठान लेती है कि वह अपने माता-पिता के सम्मान के लिए खुद को साबित करके दिखाएगी.

अनु को मिला धमाकेदार आईडिया

घर पर अनु के माता-पिता यानी गोपाल और पुष्पा इस बात को लेकर परेशान हैं कि अनु आखिर कौन सा काम या बिजनेस शुरू कर सकती है. उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा होता, तभी अचानक अनु के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान और गजब का कॉन्फिडेंट दिखाई देता है. अनु बड़े गर्व से अपने माता-पिता को बताती है कि उसे कामयाबी का आईडिया मिल गया है. अनु की आंखों की चमक और उसकी आवाज का यकीन यह बता रहा है कि अब वह पीछे मुड़कर नहीं देखेगी.

आगे क्या होगा?

अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि आखिर अनु का वह बड़ा आईडिया क्या है. वह अपने इस नए बिजनेस से समाज को करारा जवाब दे पाएगी या नहीं. आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि अनु का यह नया अवतार आर्या और उसके रिश्ते पर क्या असर डालता है.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: आर्या ने किया अनु से शादी का ऐलान, क्या पड़ोसी रोक पाएंगे यह रिश्ता?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >