Tumm Se Tumm Tak: आर्य का सच जानने पुराने घर में घुसी अनु, रहस्यमयी चिट्ठी ने उड़ाए होश

Tumm Se Tumm Tak: अनु को आर्य के अतीत का सच जानने के लिए एक बंद घर में एक पुरानी चिट्ठी मिली है. जालंधर की इस चाल ने अनु के मन में आर्या के लिए गहरा शक पैदा कर दिया है.

Tumm Se Tumm Tak: टीवी का पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में ड्रामा और सस्पेंस बढ़ने वाला है. अब तक हमने देखा कि हर मुश्किलों का सामना करते अनु और आर्य का रोका हो गया है. उसके बाद अनु मंदिर जाती है, जहां विलेन जालंधर की एंट्री होती है. जालंधर को देख अनु डर जाती है, लेकिन इस बार वह अनु पर हमला करने नहीं बल्कि दोनों का रिश्ता तोड़ने आया है. वह अनु को आर्य के अतीत को लेकर कुछ ऐसा बोल देता है, जिससे अनु परेशान हो जाती है.

जालंधर के चाल में फंसी अनु

आज 10 अप्रैल 2026 के एपिसोड में दोनों का रिश्ता डगमगाता नजर आएगा. कहानी में सस्पेंस तब शुरू होता है जब अनु, जालंधर के बिछाए हुए जाल में फंसकर एक ऐसे रास्ते पर निकल पड़ती है, जो उसे आर्य के अतीत के अंधेरे कमरों तक ले जाता है. अनु के मन में हजारों सवाल हैं और इन सवालों के जवाब उसे वह पुराने घर में मिलेगा. अनु, जालंधर के बताए हुए एक पुराने घर में पहुंचती है. उसे लगता है कि इस घर में आर्या का कोई ऐसा राज छुपा है, जो उसकी जिंदगी बदल सकता है.

अनु को जालंधर ने दी रहस्यमयी चिट्ठी

घर के अंदर जाकर अनु पहले तो डर जाती है और उसे लगता है कि उसे आर्या पर शक नहीं करना चाहिए. वह वहां से वापस जाने लगती है, लेकिन तभी जालंधर उसे रोक लेता है. जालंधर अनु को एक चिट्ठी देता है और कहता है कि इसमें राजीव भाटिया और आर्या का असली रिश्ता लिखा है. अनु वह चिट्ठी देखकर दंग रह जाती है.

आर्य को हुई बेचैनी

दूसरी तरफ, आर्य ऑफिस में अनु को लेकर बहुत परेशान है. उसे अहसास हो रहा है कि कुछ गलत होने वाला है. जालंधर अपनी चाल में कामयाब हो गया है क्योंकि उसने अनु और आर्या के बीच शक की दीवार खड़ी कर दी है. अब दर्शक के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अनु आर्य से सच पूछेगी या यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: YRKKH: अरमान का फूटा गुस्सा, मेहर से कहा-मायरा की मां बनने की कोशिश न करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >