आर्य की सेहत पर पड़ोसियों ने कसे तंज, ताने सुन हैरान हुए अनु के माता-पिता

Tumm Se Tumm Tak: ‘तुम से तुम तक’ में आर्य की जान तो बच गई, लेकिन अब असली मुसीबत शुरू हुई है. समाज के लोग अनु और आर्या के रिश्ते पर गंदे सवाल उठा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं आगे की कहानी.

Tumm Se Tumm Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्य अब ठीक हो रहा है. अनु दिन-रात उसकी सेवा कर रही है. मौत को करीब से देखने के बाद दोनों का प्यार और गहरा हो गया है. एक इमोशनल मोमेंट में, आर्य अनु का हाथ थाम लेता है और बिना बोले ही बता देता है कि वह उसे कभी खोना नहीं चाहता है.

रघु ने रची नई साजिश

एक तरफ हॉस्पिटल में शांति है, तो दूसरी तरफ बाहर रघु अपनी गंदी राजनीति शुरू कर देता है. वह पड़ोसियों के कान भरना शुरू करता है और कहता है कि आर्य अब बहुत कमजोर और ऐज हो चुका है. रघु लोगों को यकीन दिलाने में जुट जाता है कि अनु का भविष्य आर्या के साथ सुरक्षित नहीं है.

पड़ोसियों का बात सुनकर दंग हुए अनु के माता-पिता

अनु के माता-पिता जब घर के बाहर होते हैं तब पड़ोसी उन्हें ताना देते हुए कहने लगते हैं कि जिसे हार्ट अटैक आया हो, वह शायद कभी पिता नहीं बन सकता. यह सुनकर अनु के माता-पिता, गोपाल और पुष्पा सन्न रह जाते हैं. समाज की ये बातें सीधा अनु की आने वाली जिंदगी और उसके सपनों पर हमला हैं.

मुसीबत में अनु का परिवार

गोपाल और पुष्पा आर्या की इज्जत तो करते हैं, लेकिन समाज का दबाव उन्हें डरा देता है. उनके मन में यह डर बैठ जाता है कि क्या वे अपनी बेटी को एक ऐसी जिंदगी में धकेल रहे हैं जहां उसे आगे जाकर पछताना पड़े. वे पहली बार अपने फैसले पर शक करने लगते हैं.

क्या होगा आगे?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्यार जीतता है या दुनिया की सोच. अनु समाज के इन तानों का मुकाबला कैसे करेगी और वह अपने माता-पिता को फिर से समझा पाएगी की नहीं.

यह भी पढ़ें: अभीरा ने फिर तोड़ा अरमान का दिल, शादी से किया साफ इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >