Tumbbad की सफलता की सालों पहले शाहरुख खान ने कर दी थी भविष्यवाणी, कहा- सीमाओं को नहीं…

Tumbbad: सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. हॉरर मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसके सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने पहले ही तुम्बाड की सफलता की भविष्यवाणी की थी.

Tumbbad: सोहम शाह की हॉरर ड्रामा तुम्बाड अपनी री-रिलीज के बाद से ही सफलता का आनंद ले रही है. यह फिल्म 6 साल बाद 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूल रूप से, 12 अक्टूबर, 2018 को इसने स्क्रीन पर दस्तक दी. हालांकि उस वक्त ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसका लाइफटाइम कलेक्शन महज 13.57 करोड़ रुपये था. आज जहां हर कोई फिल्म की बात कर रहा है, वहीं शाहरुख खान ने 6 साल पहले की इसकी सफलता पर बात की थी और इसे एंटरटेनिंग मस्ट वॉच बताया.

शाहरुख खान ने तुम्बाड की सफलता पर क्या कहा था

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर तुम्बाड की तारीफ करते हुए लिखा, “बेहतरीन तरीके से तैयार की गई फिल्म के कुछ सीन्स देखें. एक ऐसी जॉनर जिसमें हम आम तौर पर सीमाओं को नहीं तोड़ते. मैं अपने दोस्त को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी इसे देखेंगे और इसका आनंद लेंगे. #तुम्बाड द ट्रेलर.”

तुम्बाड ने अब तक कितने करोड़ का किया कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, सोहम शाह की तुम्बाड ने 10वें दिन (दूसरे रविवार) बॉक्स ऑफिस पर 2.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. भारत में हॉरर ड्रामा का टोटल कलेक्शन 21.57 करोड़ रुपये हैय यह भारत में पहली हिंदी री-रिलीज ग्रॉसर बनकर इतिहास रचने के लिए तैयार है.

क्या है तुम्बाड की कहानी

फिल्म की कहानी तुम्बाड में रहने वाले एक मराठी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कभी न पूजे जाने वाले देवता हत्सर का मंदिर बनवाया ताकि वे उसकी शापित संपत्ति पर कब्जा कर सकें, लेकिन इससे उनके जीवन में परेशानियां ही आती हैं. फिल्म में सोहम शाह, ज्योति मालशे, धुंडीराज प्रभाकर, रोंजिनी चक्रवर्ती, मोहम्मद समद और हरीश खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Also Read- Tumbbad: आनंद एल राय ने तुम्बाड की री-रिलीज की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन 5 साल में कई लोगों…

Also Read- Tumbbad Box-Office: टिकट खिड़की पर जारी है हस्तर का डर, फिल्म से हटा फ्लॉप का टैग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >