Tumbbad Box office: 6 साल बाद मिली अपनी असली पहचान,कमाई में बना डाला नया रिकॉर्ड

तुंबाड को 6 साल बाद दोबारा थिएटर्स में रिलीज किया गया और इस बार इसे जबरदस्त सफलता मिल रही है. फिल्म ने अपना बजट पार कर लिया है.आइये जानते है आखिर दो दिन में फिल्म ने कितनी कमाई की है.

सोहम शाह की फिल्म तुंबाड को 6 साल बाद मिल रहा है सच्चा प्यार 

 Tumbbad Box office: जब 2018 में ये फिल्म आई थी, तो क्रिटिक्स ने इसे पसंद किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये उतना अच्छा नहीं कर पाई. अब, तुंबाड को दोबारा रिलीज किया गया है और इस बार ऑडियंस इसे जबरदस्त प्यार दे रही है. चलिए जानते हैं इसके डे 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट!

पुरानी फिल्में कर रहीं धूम 

बॉलीवुड में अभी नए बड़े प्रोजेक्ट्स की कमी के चलते कई पुरानी क्लासिक फिल्में फिर से थिएटर्स में लगाई जा रही हैं. रॉकस्टार, लैला मजनू और रहना है तेरे दिल में के बाद अब इस शुक्रवार वीर जारा Veer और तुंबाड को भी फिर से रिलीज किया गया. इनमें से तुंबाड ने इतिहास रच दिया, क्योंकि इसने बॉलीवुड री-रिलीज़ की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है.

Tumbbad

पहले 1 का जबरदस्त कलेक्शन 

शुक्रवार को रिलीज हुई तुंबाड ने अपने पहले दिन 1.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जो कि 2018 में अपनी ओरिजिनल ओपनिंग (0.65 करोड़) से काफी ज्यादा था. ग्राउंड पर जबरदस्त बज़ के चलते दूसरे दिन 60.60% की बढ़त हुई और फिल्म ने 2.65 करोड़ की कमाई की. अब तक दो दिनों में फिल्म ने 4.30 करोड़ की नेट कमाई कर ली है.

बजट हो गया पूरा 

फिल्म ने 4.30 करोड़ कमा कर अपना 15 करोड़ का बजट तो पूरा कर ही लिया है. 2018 में फिल्म ने अपने पहले रन में 13.48 करोड़ कमाए थे. अब इस री-रिलीज़ के साथ, इसकी कुल कमाई 17.78 करोड़ हो चुकी है.

अब आगे क्या होगा? 

फिल्म की जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी हो रही है, जिससे आज यानी तीसरे दिन भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. हफ्ते के बाकी दिनों में भी फिल्म अच्छी पकड़ बनाए रखेगी. तुंबाड के लिए लाइफटाइम कलेक्शन में रॉकस्टार के 10 करोड़ का रिकॉर्ड पार करना भी मुश्किल नहीं लग रहा है, और ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी री-रिलीज बनने की तैयारी में है.

Also read:साल 1997 में शुरू हुई थी तुम्बाड की कहानी, आज है इंडियन सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में से एक 

Also read:जानिए तुंबाड पार्ट 2 में हस्तर की अगली कहानी की शुरुआत कहां से होगी

Also read:जानिए 5 कारण क्यों इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को देखना है जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sahil Sharma

Literature enthusiast with go getter persona, Putting my thoughts out there with the tendency that world will read it. Currently writing on the updates of tinsel town Bilbliographic, Enthusiastic, Positive

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >