Tum Se Tum Tak: आर्य देगा चुपके से साथ, क्या अनु जीत पाएगी ये मुश्किल चुनौती?

Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में अनु का बदला हुआ रूप देखने को मिलेगा. हर्ष की चुनौती के बाद अब कहानी और भी दिलचस्प हो गई है.

Tum Se Tum Tak: जी टीवी का पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक’ में का आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अनु और आर्य के रिश्ते के बीच अब एक बड़ी परीक्षा आने वाली है. हर्ष के अपमान और चुनौती के बाद अनु ने जो फैसला लिया है, उसने कहानी को और भी मजेदार बना दिया है. वहीं आर्य भी अनु को लेकर काफी परेशान नजर आता है. अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अनु इस मुश्किल रास्ते को कैसे पार करेगी.

हर्ष के अपमान के बाद अनु ने लिया बड़ा फैसला

सीरियल में हर्ष द्वारा किए गए अपमान के बाद अनु ने एक बड़ा फैसला लिया है. उसने हर्ष की दी हुई चुनौती को स्वीकार कर लिया है. इस फैसले के बाद अनु पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और अब वह पीछे हटने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

अनु के लिए परेशान हुआ आर्य

हर्ष की चुनौती के बाद आर्य, अनु को फोन करता है. वह उसे समझाने की कोशिश करता है कि उसे किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है. आर्य साफ कहता है कि उसके लिए अनु का प्यार ही काफी है और वह नहीं चाहता कि अनु किसी दबाव में आकर फैसला ले.

हर मुश्किल से लड़ने को तैयार अनु

अनु अपने फैसले पर कायम रहती है. वह कहती है कि उसे अपने प्यार और खुद पर पूरा भरोसा है. चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो, वह पीछे नहीं हटेगी. उसकी बातों में हिम्मत और भरोसा साफ दिखाई देता है.

आर्य चुपके से करेगा मदद

अनु की जिद और हिम्मत देखकर आर्य उसे रोक नहीं पाता, लेकिन उसकी चिंता कम नहीं होती. इसके बाद वह झेंडे से मिलता है और एक प्लान बनाता है. आर्य, झेंडे से कहता है कि मुझे पता है कि अनु हर्ष को मनाने के लिए जी- जान लगा देगी, लेकिन इस बीच उसे किसी चिज की जरुरत पड़ेगी तो हमे उसकी मदद करनी होगी.

झेंडे का वादा

झेंडे भी आर्य की बात समझ जाता है. वह वादा करता है कि जैसे हनुमान जी ने चुपके से सीता जी की मदद की थी, वैसे ही वह भी अनु की हर मुश्किल में बिना सामने आए उसकी मदद करेगा.

क्या अनु जीत पाएगी ये मुश्किल चुनौती?

अब यह सिर्फ अनु की ही नहीं, बल्कि उसके और आर्य के प्यार की भी परीक्षा है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या आर्य की यह छुपी मदद अनु को जीत दिला पाएगी या फिर मीरा की चालें उसकी राह और कठिन बना देंगी.

यह भी पढ़ें: अभीरा-अरमान की मुश्किलें बढ़ाएगी मायरा, पोद्दार परिवार में मचेगा तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >