फ्रॉड के बाद बिखरा हर्ष, क्या आर्या की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान ?

Tum Se Tum Tak: तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जहां हर्ष एक बड़े फ्रॉड के बाद टूट जाता है और अनु एक ऐसा फैसला लेती है जो कहानी की दिशा बदल सकता है.

Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के 24 मार्च 2026 के एपिसोड में कहानी एकदम नया मोड़ लेती नजर आएगी. जहां पहले अनु खुद को हर्ष और परिवार वाले के सामने टेस्ट देकर खुद को साबित करने में लगी थी, वहीं अब हालात ऐसे बनते हैं कि हर्ष ही कमजोर पड़ जाता है. इस बीच अनु का एक फैसला आगे चलकर आर्या की जिंदगी पर भी बड़ा असर डाल सकता है.

हर्ष पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

एपिसोड की शुरुआत एक चौंकाने वाले सीन से होती है, जहां अनु अपनी आंखों के सामने हर्ष को गिरते हुए देखती है. एक बड़े फ्रॉड के कारण आर्या का भाई हर्ष पूरी तरह टूट चुका होता है, जो इंसान पहले अनु को परख रहा था, अब खुद ही मुश्किल में फंसा नजर आता है.

अनु ने दिखाया बड़ा दिल

हर्ष की हालत देखकर अनु बिना समय गंवाए उसे अपने घर ले आती है. गोपाल और पुष्पा भी उसकी देखभाल करते हैं. यह पल दिखाता है कि अपमान सहने के बाद भी अनु इंसानियत को सबसे ऊपर रखती है.

होश में आते ही टूटा हर्ष

जब हर्ष को होश आता है, तो वह अपनी परेशानी बताता है. वह बड़े नुकसान और अपनी गलती को लेकर काफी परेशान होता है और कहता है कि “मैने भैया को कहा था कभी बड़ा नुकसान नहीं करुंगा लेकिन मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई”. उसे सबसे ज्यादा डर इस बात का होता है कि वह आर्या का सामना कैसे करेगा और उसकी नजरों में उसकी इज्जत क्या रह जाएगी.

आर्या अब भी अनजान

दूसरी तरफ,आर्या को इन सब बातों की कोई खबर नहीं होती. वह अपने और अनु के रिश्तों की ख्यालों में उलझा रहता है. दर्शकों के लिए यह सीन और भी दिलचस्प हो जाती है, क्योंकि सच्चाई उससे छिपी हुई है.

अनु के सामने मुश्किल फैसला

कहानी में टवि्स्ट तब आता है जब अनु, हर्ष की मदद के लिए आर्या को बुलाने की बात करती है, लेकिन हर्ष घबरा जाता है और साफ मना कर देता है. वह यहां तक कह देता है कि अगर आर्या को बताया गया, तो वह वहां से चला जाएगा. ऐसे में अनु एक बड़ा फैसला लेती है. वह हर्ष से वादा करती है कि वह यह बात आर्या को नहीं बताएगी. यह फैसला जोखिम भरा जरूर है, लेकिन यह दिखाता है कि अब अनु हालात को समझदारी से संभाल रही है.

कहानी में पलटा गेम

इस पूरे ट्रैक में कहानी पूरी तरह पलटती नजर आती है. पहले अनु खुद को साबित करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब वही हर्ष की सबसे बड़ी ताकत बनती दिख रही है. अब देखने दिलचस्प होगा की अनु का यह फैसला आगे चलकर आर्या के फैसले को बदल देगा.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज की आवाज में गाना ‘निकाल पनसऊआ वायरल, बेबो घोष की अदाओं ने लूटी महफिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >