Tum Se Tum Tak: मीरा ने अनु के साथ खेला गेम, क्या आर्या और अनु हो पाएंगे एक साथ ?

Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में अनु की जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा शुरू हो चुकी है, लेकिन टेस्ट के नाम पर खेली गई चाल ने सब कुछ बदल दिया है, आइए बताते हैं आपको आगे की बात.

Tum Se Tum Tak: जी टीवी का फेमस शो ‘तुम से तुम तक’ के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बार कहानी पूरी तरह अनु के टेस्ट पर फोकस है, जहां वह अपने सपनों को सच करने के लिए पूरी मेहनत और हिम्मत के साथ आगे बढ़ती है, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि यह टेस्ट उसके लिए एक बड़ी साजिश में बदल जाता है.

अनु की मेहनत ने जीता दिल

एपिसोड की शुरुआत में अनु पूरे भरोसे के साथ ऑफिस पहुंचती है और हर्षवर्धन के सामने खुद को साबित करने के लिए तैयार रहती है. जब उससे टेबल मैनर्स से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, तो वह बिल्कुल सही जवाब देती है. उसका कॉन्फिडेंस और सच्चाई देखकर सभी कुछ पल के लिए खुश हो जाते हैं. वहीं दूसरी तरफ आर्या और परिवार वाले भी वीडियो कॉल पर उसका प्रदर्शन देखकर खुश होते हैं और उस पर गर्व करते हैं.

मीरा ने बदला खेल, बढ़ी मुश्किलें


जैसे ही चीजें अनु के पक्ष में जाती दिखती हैं, मीरा अपना खेल खेल देती है. वह अचानक टेस्ट का पैटर्न बदलकर अनु को चॉपस्टिक्स इस्तेमाल करने का चैलेंज दे देती है और कहती है कि छुड़ी और कांटे जमाना पुराना हो गया है. अभी तुम्हें किसी और चिज से खाना होगा. यह बदलाव पूरी तरह अनु को फंसाने के लिए किया गया होता है, जिससे वह अचानक घबरा जाती है.

अनु की कोशिश, लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ

अनु हार नहीं मानती और चॉपस्टिक्स से खाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उसे इसकी आदत नहीं होती, इसलिए वो ठीक से कर नहीं पाती. वो बार-बार ट्राय करती है, फिर भी चीजें उसके हाथ से निकलती जाती हैं. उधर आर्या ये सब देखकर गुस्सा तो होता है, लेकिन चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता.

मीरा-मानसी की चाल हुई कामयाब


आखिरकार मीरा और मानसी बिना अनु को संभलने का मौका दिए उसे फेल घोषित कर देती हैं. हर्ष भी उनके फैसले से सहमत हो जाता है और ना कह देता है. इस फैसले से अनु की सारी मेहनत बेकार जाती नजर आती है और वह पूरी तरह टूट जाती है.

क्या यह टेस्ट था या साजिश?


अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सच में एक परीक्षा थी या पहले से ही अनु को हराने की साजिश रची गई थी. आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आर्या इस नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाएगा या फिर अनु को अकेले ही इस लड़ाई का सामना करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा, एक तरफ नौकरी का संकट तो दूसरी तरफ रिश्तों का टूटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >