TRP Report: टॉप 10 से बाहर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा की रेटिंग में गिरावट, देखें टॉप शोज की हालत

1 / 1
TRP Report: टॉप 10 से बाहर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा की रेटिंग में गिरावट, देखें टॉप शोज की हालत
फुल स्क्रीन में देखें

TRP Report: टॉप 10 से बाहर हुआ ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा की रेटिंग में गिरावट, देखें टॉप शोज की हालत

TRP Report: सीरियल देखना किसे पसंद नहीं है. ऐसे में शो की कहानी को दर्शक पसंद कर रहे हैं या फिर नहीं, ये टीआरपी लिस्ट देखकर पता चलता है. ऐसे में इस हफ्ते का रिपोर्ट अब सामने आ गया है. अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को बड़ा झटका लगा है.

2023 के 46वें हफ्ते की BARC TRP रेटिंग आखिरकार जारी कर दी गई है. मौजूदा हफ्ते में आपके पसंदीदा टीवी शो की रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. अनुपमा की रेटिंग में कोई उछाल देखने को नहीं मिला है. जबकि ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 10 से बाहर हो गई है.

गुम है किसी के प्यार में

टॉप हिंदी शो की सूची में स्टार प्लस के सबसे ज्यादा शो ने कब्जा किया है. टीआरपी रिपोर्ट में गुम है किसी के प्यार में ने टॉप वन रैंक हासिल की हैं. जी हां इसे 2.1 रेटिंग मिली है.

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव

शिव शक्ति – तप त्याग तांडव लंबे समय से टॉप 2 में अपनी जगह बनाकर सीरियल अनुपमा को पछाड़ दिया है. सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को खूब भा रहा है. इस हफ्ते 1.8 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है.

इमली

साईं केतन राव स्टारर इमली भी 1.7 मिलियन इंप्रेशन के साथ तीसरे स्थान पर है. पिछले हफ्ते के मुकाबले शो की टीआरपी भी बढ़ी है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में जबसे समर की मौत वाला ट्रैक चला है, तबसे फैंस ट्रैक को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं. हालांकि अब जल्द ही ये सीरियल लीप लेने वाला है. ऐसे में आने वाले सप्ताह में कुछ बढोतरी देखी जा सकती है. इस हफ्ते ये चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है.

परिणीति

आंचल साहू स्टारर परिणीति भी इस हफ्ते टॉप पांच शो में शामिल है. शो को 1.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और ये पांचवे स्थान पर बना हुआ है.

तेरी मेरी डोरियां

हिमांशी पाराशर स्टारर तेरी मेरी डोरियां में पिछले हफ्ते से अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है. शो अनुपमा को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. इस हफ्ते यह 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है.

पंड्या स्टोर

एक मध्यम-वर्गीय विवाहित दंपति, गौतम और धारा पंड्या की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सीरियल इस हफ्ते टीआरपी रेस में सांतवें स्थान पर है और इसे 1.6 रेटिंग मिली है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सोनी टीवी का सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों पसंद आ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो दयाबेन की एंट्री होने वाली है. हालांकि इससे पहले जेठालाल जेल पहुंच गया है. इस हफ्ते ये आठवें स्थान पर है.

बिग बॉस 17

सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 17 की टीआरपी अच्छी जा रही है. शो में मिड वीक एविक्शन को दर्शकों ने पसंद किया. हालांकि इस हफ्ते ये 1.5 रेटिंग के साथ नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

इसके अलावा ये रिश्ता क्या कहलाता है, टॉप 10 रेस से बाहर हो गया है. जी हां हाल ही में सीरियल ने लीप लिया था और नए स्टारकास्ट ने एंट्री ली थी. लगता है फैंस हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की एक्टिंग को मिस कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >