TRP Report Week: जारी हुई इस हफ्ते के टॉप टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट, कौन बना दर्शकों का नंबर 1 शो?

राजन शाही द्वारा निर्मित शो अनुपमा टीआरपी रेस में इस बार फिर से आगे है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का ये शो दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो को 2.7 की रेटिंग मिली है.

TRP Report Week 20: हर हफ्ते बार्क टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है. 20वें सप्ताह के लिए बार्क टीआरपी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें स्टार प्लास का सीरियल एक बार फिर से सबसे आगे निकल गया. अनुपमा का ट्रैक अनुज- अनुपमा के दोबारा मिलने पर चल रहा है. डिंपी और समर की शादी में दोनों एक बार फिर से मिले है. वहीं, टॉप 5 शोज में ये रिश्ता क्या कहलाता है, फाल्तू, इमली है.

अनुपमा फिर से नंबर एक पर

राजन शाही द्वारा निर्मित शो अनुपमा टीआरपी रेस में इस बार फिर से आगे है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का ये शो दर्शकों को काफी पसन्द आता है. शो को 2.7 की रेटिंग मिली है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो समर-डिंपी की शादी में अनुपमा-अनुज आमने-सामने है. अनुज माया के साथ लौटा है. शाह परिवार इससे खुश नहीं है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है दूसरे नंबर पर

सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शो में हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत है. शो को इस बार 2.1 रेटिंग मिला है. शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. वहीं, डेली सोप गुम है किसी के प्यार में इन दिनों चर्चा में है. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ने वाली है. आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा शो को अलविदा कहने वाले है. सवी और वीनू बड़े हो जाएंगे और कहानी आगे बढ़ जाएगी. शो को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है.

Also Read: कौन है Alena Khalifeh? जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज, किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं
फालतू को मिली इतनी रेटिंग

आकाश आहूजा और निहारिका चौकी के शो फालतू को 1.9 रेटिंग मिली है. शो चौथे स्थान पर है. वहीं, मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा स्टारर शो इमली को पांचवा स्थान मिला है. शो को 1.7 रेटिंग मिली है और हर बार ये टॉप 5 में शामिल रहता है. वहीं, मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा अभिनीत इमली एक और शो है जो सफलतापूर्वक शीर्ष 5 स्थानों में है. बार्क टीआरपी चार्ट के 20वें हफ्ते में इमली को 1.7 रेटिंग मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >