TRP Report: टॉप पर पहुंचा दर्शकों का फेवरेट सीरियल, जानें इस हफ्ते टॉप 5 में किसने बनाई जगह

1 / 1
TRP Report: टॉप पर पहुंचा दर्शकों का फेवरेट सीरियल, जानें इस हफ्ते टॉप 5 में किसने बनाई जगह
फुल स्क्रीन में देखें

trp-report

TRP Report Week 8: आठवें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है. इस हफ्ते टॉप 5 में झलक दिखला जा 11 अपनी जगह बना पाने में सफल नहीं हो पाया. आपको बताते हैं कौन सा सीरियल नंबर वन पर रहा.

TRP Report Week 8: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा बार भी बाजी मार गया. शो को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुज, अनुपमा और यशदीप को साथ देखकर खुश नहीं है. दूसरी तरफ तोशू को अनुज की कंपनी में जॉब मिल गया है.

टीआरपी रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर ‘गुम है किसी के प्यार में’ है और इसे 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर शो इस बार भी दूसरे स्थान पर है.

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे स्थान पर है. शो को 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि युवराज के वापस आने के बारे में अरमान को पता चल गया है. वहीं, हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक भी तीसरे नंबर पर है. इस शो को भी 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

चौथे स्थान पर पांड्या स्टोर है और इसे शो की कहानी काफी ज्यादा दिलचस्प हो गया है. इसके अलावा इमली, कुंडली भाग्य भी चौथे नंबर पर है.

तेरी मेरी दूरियां शो में मेकर्स कई नये ट्विस्ट लेकर आए है. शो की कहानी हर बीतते दिन के साथ रोमांचक होते जा रहा है. हाल ही में शो से प्राची हाडा और जतिन अरोड़ा ने अलविदा कह दिया है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले हफ्ता टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा था. इस हफ्ते शो ने टॉप 5 में जगह बना ली और इसे 1.8 रेटिंग मिली है. वहीं, कुंडली भाग्य ने भी इस हफ्ते टॉप पांच में जगह बनाई.

मोहित मलिक और सयाली सालुंखे स्टारर बातें कुछ अनकही भी इस हफ्ते टॉप 5 में है. शो 1.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. हालांकि शो जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. कम टीआरपी की वजह से मेकर्स ने इसे बंद करने का प्लान बनाया है.

Also Read: TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत खराब, टॉप पर पहुंचा ये सीरियल, जानें इस हफ्ते किस 10 शोज ने मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >