TRP Report Week 6: अनुपमा से छीना नंबर वन का ताज, इस शो ने मारी टॉप 5 में एंट्री, गुम है किसी के प्यार में टॉप 8 में भी नहीं शामिल

TRP Report Week 6: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में काफी बड़ा बदलाव आया है. लिस्ट में अनुपमा नंबर एक पर नहीं रहा और उसकी जगह किसी और शो ने ले ली है. जबकि गुम है किसी के प्यार में टॉप 5 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया.

TRP Report Week 6: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. ये रिपोर्ट तय करती है कि कौन सा शो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया और इसे कितनी रेटिंग मिली है. इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे अनुपमा की जगह उड़ने की आशा ने ले ली है. जबकि दूसरे नंबर पर अनुपमा गिर कर आ गई है. हालांकि उड़ने की आशा कुछ हफ्तों से अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही थी. लेकिन इस वीक शो ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको टॉप 5 शोज के बारे में बताते हैं.

Udne Ki Aasha

पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में उड़ने की आशा दूसरे नंबर पर थी. इस हफ्ते शो ने अनुपमा को पछाड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी अपने नाम कर ली है. शो में सायली और सचिन की कहानी दिखाई जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आती है.

Anupama

आरपी रिपोर्ट में इस वीक अनुपमा नंबर वन से घिसकर नंबर दो पर आ गई है. सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि प्रेम और राही की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. हालांकि कोठारी निवास में एक चोर घुस आता है और पूरे परिवार को शाह हाउसमें रहने आना पड़ता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है पिछले हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर था और इस वीक भी शो इसी नंबर पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि चारु अपनी शादी छोड़कर चली जाती है और अभीर, कियारा से शादी कर लेता है. संजय, अभीर और चारू की शादी के खिलाफ था और उसने ही ये शादी तोड़ने के लिए प्लान बनाया था.

Jhanak

सीरियल झनक टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. शो ना ऊपर खिसकी है और ना ही नीचे आई है. पिछले वीक भी शो इसी नंबर पर थी. शो के लीड एक्टर कुशाल आहूजा ने बताया कि शो के लीप को कुछ महीने के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है.

जानें गुम है किसी के प्यार में को मिला कौन सा नंबर

टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर मंगल लक्ष्मी – लक्ष्मी का सफर है और उसके बाद सातवें नंबर पर डवोकेट अंजलि अवस्थी हैं. जबकि आठवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी है और नौवें नंबर पर लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 है. इस हफ्ते दसवें नंबर पर गुम है किसी के प्यार में है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा या शिवानी, किसे चुनेगा अरमान, रूप देगा उसे अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी की सास है कावेरी, अतीत के पन्नों से हटेगा पर्दा, खुलेगा बड़ा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >