TRP Report Week 50: अनुपमा की कहानी को दर्शकों ने नकारा, टॉप 1 में पहुंचा ये शो, जानें अन्य शोज का हाल

TRP Report Week 50: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. जहां इस वीक भी अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने अपनी जगह बनाई है.

TRP Report Week 50: गुरुवार आ गया है और 50वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी अब आ गई है. इसी रेटिंग से पता चलता है कि कौन से शो की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. इस वीक भी बिग बॉस 18 अच्छे नंबर लाने में नाकामयाब रहा. वहीं अनुपमा और गुम है किसी के प्यार में को भी तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं किस सीरियल ने टॉप 1 में पहुंचकर बाजी मारी है और किसी हालत टाइट हुई.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा इस वीक भी टॉप पर है. सचिन और सयाली की प्रेम कहानी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही. इस शो ने टॉप 1 में पहुंचकर अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज को पीछे छोड़ दिया है. यह दूसरी बार है जब उड़ने की आशा 2.5 मिलियन इंप्रेशन के साथ टॉप पर है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है. कुछ हफ्तों से शो को अच्छे नंबर मिल रहे हैं. बेबी ट्रैक ने सीरियल के पक्ष में काम किया है और अनुपमा को नीचे धकेल दिया है. इसे 2.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. लेटेस्ट कहानी अभीरा और अरमान के तलाक ड्रामा को दिखाता है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा ने जबसे लीप लिया है, तबसे दर्शकों को अगली पीढ़ी की कहानी पसंद नहीं आ रही है. इस वीक भी शो तीसरे नंबर पर है. गौरव खन्ना के जाने से भी दर्शकों को निराशा हुई है. इस वीक सीरियल को 2.3 रेटिंग मिली है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर गुम है किसी के प्यार में चौथे स्थान पर है. शो की टीआरपी संख्या में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है. ऐसा लगता है कि सवी का एक्सीडेंट ड्रामा और शीजान खान की एंट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. सीरियल को 2.3 टीवीआर मिली है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी टॉप पांच में वापस आ गई है. शो शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. इस हफ्ते शो को 2.3 रेटिंग मिली है.

टॉप 10 में कौन से शोज ने बनाई जगह

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा की झनक छठे स्थान पर खिसक गई है, जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सातवें स्थान पर है. मंगल लक्ष्मी और परिणीति आठवें और नौवें स्थान पर हैं. दसवें स्थान पर शिव शक्ति: तप त्याग तांडव है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने अपकमिंग ट्रैक को लेकर खोले कई राज, बोली- अनुभव की एंट्री ने…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स ने दिया अरमान को 8 दिनों का अल्टीमेटम, क्या अभीरा संग तलाक होगा फाइनल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >