TRP Report week 47: अनुपमा के सामने अभीरा की बोलती बंद, बिग बॉस 18 ने मारी धांसू एंट्री, जानें टॉप 10 शोज का हाल

TRP Report week 47: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस हफ्ते ये रिश्ता क्या कहलाता है को पछारते हुए अनुपमा टॉप 1 पर आ गई. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने जगह बनाई.

TRP Report week 47: 47वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. पिछले हफ्ते जहां ये रिश्ता क्या कहलाता है ने टॉप 1 में अपनी जगह बनाई थी. वहीं इस बार रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने बाजी मार ली है. सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 ने भी टॉप 10 में धांसू एंट्री मारी है. वहीं गुम है किसी के प्यार में तगड़ा झटका लगा है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किस सीरियल ने जगह बनाई है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा एक बार फिर टीआरपी चार्ट में टॉप पर आ गई है. दर्शकों को राही और प्रेम के बीच की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. साथ ही अनुपमा के बिजनेस वाला ट्रैक भी शो को रेटिंग दिलाने में कामयाब रहा. इस हफ्ते सीरियल को 2.4 टीवीआर मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है जहां दो हफ्तों से टॉप पर था. अब फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गया है. इस वीक इसे 2.3 रेटिंग मिली है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अभीरा बेबी को कोर्ट लेकर जाती है. जहां उसे किडनैप कर लिया जाता है. ये सब देखकर रोहित डर जाता है और अपने बच्चे को अरमान से मांगता है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते भी कड़ी टक्कर देते हुए तीसरे नंबर पर है. सचिन और सयाली अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

झनक

हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर झनक इस हफ्ते भी चौथे स्थान पर है. नूतन की एंट्री के बाद से शो में गिरावट देखी गई है. नेटिजन्स झनक और अनिरुद्ध के रोमांस को ज्याद देख���ा चाहते हैं. इस हफ्ते सीरियल को 2.1 टीवीआर मिली है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने 2.1 रेटिंग के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ छठे स्थान पर है. पिछले कुछ हफ्तों से ये शो पांचवें स्थान पर था. लेटेस्ट कहानी रजत और आशिका को दिखाता है. जहां रजत को पता चल गया है कि ईशा के एक्सीडेंट के पीछे आशिका का हाथ है. वह अपने बेटे के खातिर उसे जेल जाने से बचाता है. इधर सवी को शक है कि रजत का उसकी एक्स वाइफ के साथ अफेयर चल रहा है.

बिग बॉस 18

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 हर गुजरते दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. घर के अंदर जबसे 5 वाइल्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, तब से झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में ईशा सिंह नई टाइम गॉड बनी. इस हफ्ते शो को 2.0 टीवीआर मिला है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस वीक सातवें स्थान पर है, जबकि मंगल लक्ष्मी और शिवशक्ति क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं. मेघा बरसेंगे 11वें स्थान पर हैं, उसके बाद माटी से बांधी डोर 12वें स्थान पर है. दुर्गा 13वें स्थान पर हैं.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: राही-अनुपमा के लिए शो में हुई नई एंट्री, प्रेम की बदलेगी जिंदगी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को अपने बच्चे को लेकर सताएगा ये डर, रूही चलेगी ये चाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >