TRP Report Week 46: अनुज की एंट्री दिला सकता है अनुपमा को टीआरपी, ये शो रहा नंबर 1, जानें 10 शोज का हाल

TRP Report Week 46: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. जहां अनुपमा और बिग बॉस 18 जैसे शोज को तगड़ा झटका लगा है. वहीं दर्शकों को अभीरा और रूही के बच्चे का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने जगह बनाई है.

TRP Report Week 46: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को इंतजार रहता है. इसी रेटिंग के बदौलत मेकर्स डिसाइड करते हैं कि कहानी में क्या जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लाने हैं. जहां आज की रिपोर्ट में रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को तगड़ा झटका लगा है. शो इस हफ्ते भी टॉप 1 में अपनी जगह बनाने में नाकमयाब रही है. वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वीक भी टॉप पर है. शो को जबरदस्त रेटिंग मिली है. दर्शकों को अभीरा और रूही के बच्चे वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने अपनी जगह बनाई.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला, गर्विता साधवानी और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल इस हफ्ते भी अनुपमा को पछारने में कामयाब रही. शो की लेटेस्ट कहानी दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है. कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे रोहित ने अपना बच्चा अभीरा और अरमान को दे दिया. रूही को इस बात की खबर नहीं है. उसे बताया गया है कि उसका बच्चा इस दुनिया में आते ही चल बसा. इधर अभीरा अपने बेटे को खूब प्यार दे रही है.

अनुपमा

कई महीनों से टॉप पर राज कर रही अनुपमा दूसरे नंबर पर आ गईं है. 15 साल का लीप लेने वाले इस सीरियल में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और पारस कलनावत मुख्य भूमिका में हैं. ऐसा लग रहा है कि दर्शकों को लेटेस्ट कहानी में अनुज की कमी खल रही है. यही वजह है कि उन्होंने लेटेस्ट ट्रैक पसंद नहीं आ रहा है.

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा इस बार भी तीसरे स्थान पर अपने डेरा जमाए हुए है. नेहा हरसोरा, कंवर ढिल्लों और पुरु छिब्बर स्टारर सीरियल ने हाल ही में 250 एपिसोड पूर किए हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अगस्त्य होगा अभीरा-अरमान के बच्चे का नाम, इस शख्स ने किया फाइनल

झनक

हिबा नवाब, चांदनी शर्मा और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक ने चौथे तीसरे स्थान पर बना हुआ है. दर्शकों को कहानी खूब इम्प्रेस कर रही है. लेटेस्ट कहानी में हम देखते हैं कि निरुद्ध बृज भूषण और झनक को बताता है कि शुभंकर सृष्टि के लिए लड़ रहा है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा, हितेश भारद्वाज और अमायरा खुराना स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं. जहां सवी और रजत धीरे-धीरे एक दूसरे के प्यार में पड़ रहे हैं. हालांकि आशिका दोनों के रिश्ते में दरार लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. सीरियल इस हफ्ते पांचवें स्थान पर है.

टॉप 10 शोज में किसने नाई जगह

वहीं टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक छठे नंबर पर अधिवक्ता अंजलि अवस्थी, सातवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी, आठवें नंबर पर परिणीति, नौवे नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा और दसवें नंबर पर शिव शक्ति है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनु को आएगी अनुज की याद, राही-प्रेम के प्यार की विलेन बनेगी काव्या की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >