TRP Report Week 39: रूही की प्रेग्नेंसी ने बढ़ाई रेटिंग, इस शो को लगा लगा तगड़ा झटका, जानें टॉप 10 शोज का हाल

TRP Report Week 39: टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. ऐसे में सीरियल अनुपमा ने हर हफ्ते की तरह की इस वीक भी बाजी मार ली है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने जगह बनाई है.

TRP Report Week 39: आज गुरुवार है और BARC TRP रिपोर्ट फाइनली आ गई है. इसी दिन पता चलता है कि कौन से सीरियल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और किसमें और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. जहां हर हफ्ते की तरह अनुपमा ने अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है. वहीं गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग में भी बढ़ोतरी हुई. आइये जानते हैं टॉप 5 शोज में किसने जगह बनाई.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हमेशा की तरह इस हफ्ते भी टॉप पर है. अनु और अनुज के प्रपोजल और मीनू-सागर की शादी की कहानी ने सभी का ध्यान खींचा. अब कहा जा रहा है कि इसमें 15 साल का लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. इस वीक अनुपमा को 2.5 रेटिंग मिली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है. अभीरा और अरमान की शादी के बाद के ट्रैक ने शो के लिए अच्छा काम किया है. इस वीक इसे 2.3 टीवीआर की रेटिंग मिली है. लेटेस्ट स्टोरी में हम देखते हैं कि अभीरा और अरमान का रिश्ता कुछ खास नहीं चल रहा है. इधर रूही प्रेग्नेंट है. जिससे पूरा पोद्दार परिवार खुश है.

Also Read- Anupama Twist: आध्या फिर से बनेगी विलेन, इस एक बात के लिए करेगी अनु पर शक, नंदिता से बदला लेगी डिंपी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार परिवार का ये सदस्य बना विलेन, अक्षरा की बेटी है अभीरा, रूही के सामने खुला राज

झनक

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक तीसरे स्थान पर खिसक गई है. पिछले सप्ताह यह दूसरे नंबर पर थी. रेटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स और भी दिलचस्प ट्विस्ट लाने की जरुरत है. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अनिरुद्ध अस्पताल में हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं. हालांकि, झनक पूरी कोशिश कर रही है और उसे वापस पाने के लिए प्रार्थना कर रही है. शो को 2.2 टीवीआर मिली है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर ‘उड़ने की आशा’ चौथे स्थान पर है. शो को शुरू से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह ऑनएयर होने के बाद से ही टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है. पिछले हफ्ते यह पांचवें स्थान पर था. शो को 2.1 टीवीआर मिली है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते पांचवें स्थान पर है. ऐसा लगता है कि रजत और सवी की कहानी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई है. यह शो हमेशा टॉप 3 में अपनी जगह बनाए रखता था. हालांकि इस वीक अब पांचवें स्थान पर खिसक गया है. शो को 2.1 टीवीआर मिली है.
टॉप 5 के अलावा, एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने छठा स्थान हासिल किया और तारक मेहता का उल्टा चश्मा लिस्ट में सातवें स्थान पर है. खतरों के खिलाड़ी 14 आठवें स्थान पर है. रियलिटी टीवी शो की रेटिंग बढ़ी है. नौवें और दसवें स्थान पर मंगल लक्ष्मी और परिणीति हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: मां बनने वाली है सवी, जिगर करेगा रजत की पत्नी से बदतमीजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >