TRP Report Week 35: अभीरा-अरमान की शादी से ऊब चुके हैं दर्शक, जानें टॉप 5 शोज में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 35: 35वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस बार जिस सीरियल ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा है. आइये जानते हैं और कौन से सीरियल ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है.

TRP Report Week 35:जैसे ही गुरुवार का दिन आता है, हर कोई टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार करने लगता है. अब 35वें हफ्ते की रैकिंग सामने आ गई है और हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी अनुपमा ने बाजी मार ली है. दर्शकों को अनुपमा की मौत वाला सीन काफी पसंद आया. इसके अलावा गुम है किसी के प्यार में की कहानी भी फैंस को इम्प्रेस कर रही है. इधर ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि अभीरा और अरमान की शादी और इसके इर्द-गिर्द के नाटक को ऑडियंस ने नकार दिया है. आइये जानते हैं टॉप 5 में कौन से शोज ने अपनी जगह बनाई है.

अनुपमा

रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हमेशा की तरह इस हफ्ते भी टॉप पर है. वह किसी भी कीमत पर टॉप पोजीशन में अपनी जगह छोड़ना नहीं चाहता. ऐसा लगता है कि दर्शकों को अनु, अनुज और आध्या के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी पसंद आ रही है. शो को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. यह पिछले सप्ताह से एक बड़ा उछाल है. हाल ही में सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कहा है.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक बार फिर दूसरे नंबर पर है. शो को फिर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और इसलिए, इसकी रैकिंग में उछाल देखा गया है. इसे 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. सवी और रजत की शादी का ड्रामा शो के लिए काम कर गया है. कई बार सीरियल को ये है मोहब्बतें की कॉपी भी कहा गया.

Also Read- Anupama: वनराज के अचानक शो छोड़ने पर बेटे समर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर उनका…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मरने के बाद भी अपनी बेटी अभीरा की मदद करेगी अक्षरा, दादी सा होगी हैरान

झनक

हिबा नवाब और क्रुशाल आहूजा स्टारर झनक जब से शुरू हुई है, तभी से चर्चा में है. शो में बहुत कुछ हुआ है और दिलचस्प कहानी ने ध्यान खींचा है. इस हफ्ते शो को 2.2 रेटिंग मिली है. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखेंगे कि पुलिस झनक को गिरफ्तार करने के लिए अप्पू की शादी में पहुंचेगी. हालांकि, झनक गिरफ्तारी वारंट देखने की मांग करेंगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते चौथे स्थान पर है. शो की रेटिंग पिछले हफ्ते जैसी ही है और ऐसा लगता है कि लोग अभीरा और अरमान की शादी के ड्रामे से ऊब चुके हैं और चाहते हैं कि वे तुरंत शादी कर लें. शो को 2.1 रेटिंग मिली है.

उड़ने की आशा/एडवोकेट अंजलि अवस्थी

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा शुरू से ही टॉप 5 टीवी सीरियल्स में से एक रही है. सचिन और सयाली अब सबसे पसंदीदा जोड़ी हैं और शो को 2.0 रेटिंग मिली है. कंवर के शो की तरह ही नया टीवी शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. यह भी पांचवें स्थान पर है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने ये है मोहब्बतें से शो की तुलना करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये क्या विवाद…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >