TRP Report Week 34: ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा तगड़ा झटका, जानें टॉप 10 शोज में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 34: आज गुरुवार है और इस दिन को मेकर्स और ऑडियंस टीआरपी डे के नाम से जानते हैं. इस दिन पता चलता है कि कौन सा सीरियल अच्छा परफॉर्म कर रहा है और किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. आइये इस हफ्ते के टॉप 10 शो के नाम जानते हैं.

TRP Report Week 34: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी से मेकर्स को पता चलता है कि किस सीरियल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है और किसको और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. अब इस हफ्ते की लिस्ट भी आ गई है. जिसमें रजत और सवी की शादी को फैंस ने काफी पसंद किया है. इसलिए तो ये इस बार झनक को पछारते हुए टॉप 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा.

अनुपमा ने हर हफ्ते की तरह इस बार भी मारी बाजी

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा फिर से नंबर 1 पर कब्जा जमाए हुए है. इसने 2.4 रेटिंग हासिल की है. दर्शकों को अनु और अनुज की केमिस्ट्री पसंद आ रही है. जहां अनु अपनी बेटी आध्या को साइको मेघा के चंगुल से बचाने की कोशिश कर रही है. वह इसमें कामयाब भी हो जाएगी.

गुम है किसी के प्यार में ने टीआरपी लिस्ट में की धमाकेदार एंट्री


हितेश भारद्वाज और भाविक शर्मा स्टारर सीरियल गुम है किसी के प्यार में जहां पिछले वीक टॉप 3 में थी. वहीं इस बार इसने अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को अपनी ओर खींचा है और यही वजह है कि 2.2 रेटिंग के साथ ये टॉप 2 में पहुंच गई है. दर्शकों को सवी और रजत की शादी का ड्रामा पसंद आया.

Also Read- Anupama Twist: अनुज और अनुपमा का जानी दुश्मन बनेगा ये नया शख्स, जासूस बनकर आध्या से अनु जाएगी मिलने

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से रोहित की चली जाएगी जान, फिर से रूक जाएगी अभीर-अरमान की शादी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत का बेटा कियान बनकर ये एक्टर लेगा शो में एंट्री, आशका बनाएगी मास्टर प्लान

झनक की रेटिंग गिरी

हिबा नवाब और अनिरुद्ध का सीरियल झनक की इस बार रेटिंग गिरी है. ये 2.2 नंबर के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है. हाल के एक एपिसोड में, कहानी में चौंकाने वाला मोड़ आया, जब झनक ने अनिरुद्ध के परिवार के सामने कहा कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है.

उड़ने की आशा का क्या है हाल

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की उड़ने की आशा 2.1 रेटिंग के साथ टॉप 4 पर अपनी जगह पक्की किए हुए है. शो के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि आकाश, जो अपने ही रेस्टोरेंट में शेफ के रूप में काम करता है, खुद को दुविधा में पाता है. उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है, लेकिन आकाश अनिश्चित है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा तगड़ा झटका

राजन शाही का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस वीक तगड़ा झटका लगा है. ये शो तीसरे नंबर से सीधे 5वें पर पहुंच गया है. इसे भी 2.1 रेटिंग ही मिली है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में हमने ढेर सारा ड्रामा देखा, क्योंकि रूही की लाख कोशिशों के बाद अभीरा और अरमान की सगाई हो गई.

ये है बाकी के शोज

टीआरपी लिस्ट में एडवोकेट अंजलि अवस्थी छठे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो, खतरों के खिलाड़ी 14, 1.8 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर है. लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट आठवें नंबर पर है और तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें स्थान पर है. कुंडली भाग्य टॉप 10 में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >