TRP Report: टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 17 ने मारी धांसू एंट्री, ये सीरियल बना टॉप, List में बड़ा उलटफेर

1 / 1
TRP Report: टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 17 ने मारी धांसू एंट्री, ये सीरियल बना टॉप, List में बड़ा उलटफेर
फुल स्क्रीन में देखें

TRP Report: टीआरपी लिस्ट में बिग बॉस 17 ने मारी धांसू एंट्री, ये सीरियल बना टॉप, List में बड़ा उलटफेर

TRP Report: 2024 के तीसरे सप्ताह के लिए बार्क टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस हफ्ते लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 17 ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको बताते है इस हफ्ते नंबर एक पर कौन सा शो है.

इस बार भी टीआरपी लिस्ट में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा ने बाजी मार ली है. सीरियल नंबर एक पर बना हुआ है. 5 साल के लीप के बाद दर्शकों ने कहानी को पसंद किया है.

अनुपमा को 2.7 टीआरपी हासिल कर लिया है. इन दिनों ट्रैक अनुपमा और अनुज के ईद-गिर्द घूम रही है. आने वाले दिनों में दिखाया जाएगा कि यशदीप को अनुपमा से प्यार हो जाएगा. वहीं, लीप के बाद पहली बार अनुपमा और अनुज मिलने वाले है.

भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में नंबर दो पर है. सीरियल को 2.6 रेटिंग मिली है. कुछ हफ्ते पहले शो ने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया था.

गुम है किसी के प्यार में की कहानी इन दिनों सवी और ईशान की शादी हो गई है. हालांकि ईशान, रीवा से शादी करने वाला था, लेकिन हरिणी की आखिरी इच्छा पूरा करने के लिए उसने सवी से शादी कर ली.

समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पर है. सीरियल में कुछ महीने पहले ही चौथा लीप आया है. अभीरा और अरमान की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को 2.3 रेटिंग मिली है. इन दिनों ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अरमान, रूही को वापस घर आने के लिए कहता है. रूही से वो वादा करता है कि वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगा.

साई केतन राव और अद्रिजा रॉय अभिनीत फिल्म इमली दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. . 2.2 की टीआरपी के साथ यह शो चौथे नंबर पर है.

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला विवादास्पद रियलिटी शो बिस बाॉस 17 ने टीआरपी लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है. शो का 28 जनवरी 2024 को ग्रैंड फिनाले है. ये पांचवें नंबर पर है.

बिग बॉस 17 को, 2.1 रेटिंग मिली है. 28 जनवरी 2024 को होने वाले ग्रैंड फिनाले में इस सीजन के नाम से पर्दा हट जाएगा. हाल ही में शो से विक्की जैन बाहर निकले है.

Also Read: Anupama: जब किंजल ने इस वजह से अनुपमा छोड़ने का किया था फैसला, फैंस का टूट गया था दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >