TRP Report week 24: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बना नंबर 1 शो, अनुपमा की हालत खराब, जानें टॉप 10 शोज का हाल

TRP Report week 24: टीआरपी रिपोर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी की रेटिंग से पता चलता है कि कौन सा सीरियल दर्शकों को पसंद आ रहा है और किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. इस वीक आइये जानते हैं किस शो ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

TRP Report week 24: आज गुरुवार है! 24वें हफ्ते की BARC TRP रिपोर्ट आ गई है. इस वीक जिस शो ने बाजी मारी है. वह अनुपमा या फिर उड़ने की आशा नहीं है, बल्कि 17 सालों से चल रहे शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा है. जी हां भूतनी वाले एपिसोड के बाद रेटिंग में जबरदस्त उछाल आया. हालांकि, गुम है किसी के प्यार में को अब तक के सबसे कम नंबर मिले हैं. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने बाजी मारी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते पहले स्थान पर है. भूतनी एपिसोड ने शो के लिए अच्छा काम किया है. इसलिए, दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई. इस वीक इसे 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा इस हफ्ते दूसरे पायदान पर खिसक गई है. मुंबई में अनु की नई यात्रा दर्शकों को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर पा रही है. राही और प्रेम के ट्रैक से भी लोग खुश नहीं हैं. शो को 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते तीसरा स्थान हासिल किया है. अरमान और अभीरा फिर से मिले हैं और दर्शक अब उनको साथ देखना चाहते हैं. शो को 2.0 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा इस हफ्ते चौथे पायदान पर है. सचिन और सायली की कहानी हमेशा से पसंद की जाती रही है, लेकिन, ऐसा लग रहा है कि हालिया ट्रैक दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाया है. इसे 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतामा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी पांचवें स्थान पर है. शो के लीप लेने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है. अब कहानी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. इसे 1.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

टॉप 10 में इन शोज ने बनाई जगह

परम सिंह और भाविका शर्मा स्टारर गुम है किसी के प्यार में को अब तक के सबसे कम नंबर मिले हैं. इसे सिर्फ 0.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं. यह टॉप 20 में भी जगह बनाने में नाकाम रहा है. छठे स्थान पर मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर और सातवें स्थान पर लाफ्टर शेफ्स 2 है. दीपिका सिंह की मंगल लक्ष्मी आठवें स्थान पर है, जबकि वसुधा ने नौवां स्थान हासिल किया है. आखिरी स्थान पर कभी नीम नीम कभी शहीद शहीद है.

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >