TRP Report Week 16: अनुपमा-ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस शो ने पछाड़ा, टॉप 10 में इन शोज ने मारी बाजी

TRP Report Week 16: लंबे इंतजार के बाद BARC TRP रिपोर्ट फाइनली आ गई है. 16वें हफ्ते की रेटिंग में काफी फेरबदल हुआ. जिसमें अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग गिर गई है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा और लाफ्टर शेफ्स का भी यही हाल है. ऐसा लगता है कि दर्शकों को अपकमिंग ट्रैक कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने जगह बनाई है.

TRP Report Week 16: टीआरपी रिपोर्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी रेटिंग के बदौलत पता चलता है कि कौन से शोज को पसंद किया जा रहा है और किसे और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. इस वीक काफी फेरबदल देखने को मिल रहा है. जहां अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है और इनकी रेटिंग गिर गई है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने बाजी मारी है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा ने फिर से चार्ट में टॉप स्थान हासिल किया है. शो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हाल ही में इसकी कहानी ने दर्शकों को चौंका दिया. सचिन और सायली की केमिस्ट्री बेहतरीन है. शो को 16वें हफ्ते में 1.9 मिलियन इंप्रेशन मिले.

अनुपमा

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा 1.8 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है. इसे उड़ने की आशा से कड़ी टक्कर मिल रही है. मौजूदा कहानी राघव और अनुपमा के बंधन के इर्द-गिर्द घूमती है. ऐसा लगता है कि दर्शक इसमें कुछ खास इंटरेस्ट नहीं ले रहे हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस हफ्ते 1.7 रेटिंग के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. रोहित और शिवानी की मौत के बाद रूही अभीरा और अरमान के बच्चे की मां बनने वाली है. अरमान और अभीरा भी लगातार लड़ रहे हैं.

मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर

दीपिका सिंह का मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर इस हफ्ते भी टॉप 5 की सूची में अपनी जगह बनाए हुए है. यह शो 16वें हफ्ते में 1.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है. इस शो में दीपिका सिंह और नमन शॉ जैसे कलाकार हैं.

जादू तेरी नजर

जैन इबाद खान और खुशी दुबे स्टारर जादू तेरी नजर इस हफ्ते 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है. यह शो पसंदीदा बन रहा है. सुपरनैचुरल थ्रिलर शो जबसे ऑनएयर हुआ है, टीआरपी रेस में बेहतर परफॉर्म कर रहा है.

ये हैं टॉप 10 शोज की लिस्ट

एडवोकेट अंजलि अवस्थी छठे स्थान पर हैं, जबकि मंगल लक्ष्मी सातवें स्थान पर हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इस हफ्ते 1.3 रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया है. हिबा नवाब और कृशाल आहूजा की झनक नौवें स्थान पर है, जबकि लाफ्टर शेफ्स 2 इस वीक 1.3 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में दसवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, कमाए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >