TRP Report Week 13: अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, इस शो ने दी करारी शिकस्त, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

TRP Report Week 13: टीआरपी रिपोर्ट का दिन आते ही मेकर्स के दिलों की धड़कन बढ़ जाती है, क्योंकि उस दिन पता चलता है कि उनके शो का अपकमिंग ट्रैक दर्शकों को पसंद आ रहा है या नहीं. इस हफ्ते जिन सीरियल ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि उड़ने की आशा है. रूपाली गांगुली के अनुपमा को तगड़ा झटका लगा है. आइये टॉप 10 में किसने अपनी जगह बनाई है.

TRP Report Week 13: गुरुवार के दिन सीरियल के मेकर्स को टीआरपी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. फैंस भी यह जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि कौन से शो ने बाजी मारी होगी. इस हफ्ते रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह नंबर वन पॉजिशन से नीचे चली गई है. जी हां उड़ने की आशा ने बादशाहत छीनी है. इसके अलावा तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग भी गिरी है. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने बाजी मारी.

उड़ने की आशा

टीआरपी चार्ट में जिस सीरियल ने अनुपमा को करारी शिकस्त दी है, वह कोई और नहीं बल्कि उड़ने की आशा है. नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों का शो इस हफ्ते टॉप पॉजिशन पर है. इसे 2.2 रेटिंग मिली है,

अनुपमा

रूपाली गांगुली के शो अनुपमा को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है. इस बार यह शो दूसरे नंबर पर आ गया है. ऐसा लगता है कि राघव और मोहित की मौजूदा कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है 2.0 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है. रोहित की मौत के बाद शो फिलहाल अभीरा, अरमान और रूही पर केंद्रित है.

जादू तेरी नजर

जादू तेरी नजर एक जादूगर और एक चुड़ैल शिकारी के बीच की प्रेम कहानी को दिखाता है. शो हर बीतते एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. इसे 1.7 स्टार मिले हैं और यह चौथे स्थान पर है.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

श्रीतमा मित्रा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है. टीआरपी रेटिंग 1.6 है और यह अपने प्रीमियर से ही सभी का पसंदीदा रहा है.

मंगल लक्ष्मी

छठे स्थान पर 1.6 रेटिंग के साथ मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर है और निर्माता अपनी कहानी में दिलचस्प कथानक जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

झनक

झनक ने 1.6 रेटिंग के साथ सातवां स्थान हासिल किया है. इस शो में हिबा नवाब और कृषाल आहूजा मुख्य भूमिका में हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 1.6 रेटिंग के साथ आठवां स्थान हासिल किया है. दसवां स्थान ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने 1.3 रेटिंग के साथ हासिल किया है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ रेटिंग गिरी

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और लाफ्टर शेफ्स 2- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे टॉप शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं. शो और इसके प्रतियोगी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Good Bad Ugly Review: सनी देओल की जाट को टक्कर देने में कामयाब हुई गुड बैड अग्ली, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >