TRP Report Week 12: रोहित की मौत नहीं सुधार पाई ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग, टॉप 10 में किसने बनाई जगह

TRP Report Week 12: इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट गुरुवार को नहीं बल्कि शुक्रवार को आई और जिस शो ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, वह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली की अनुपमा है. हालांकि आईपीएल के चलते शो की टीआरपी रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई. दूसरे नंबर पर है उड़ने की आशा है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को बड़ा झटका लगा है.

TRP Report Week 12: आईपीएल 2025 शुरू हो चुका है और इसका असर टॉप टीवी शोज की टीआरपी रेटिंग पर देखने को मिल रहा है. अब 12वें हफ्ते की रेटिंग सामने आई. जिसमें रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने बाजी मारी. वह बीते हफ्ते की तरह नंबर वन पर अपना कब्जा जमाए हुए है. इस वीक की रेटिंग 2.2 है. सीरियल का लेटेस्ट ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें प्रेम को जेल जाना पड़ा. वहीं अनुपमा अपने दामाद को बचाने के लिए राघव की मदद लेती है.

इन शोज ने टीआरपी चार्ट में मारी बाजी

दूसरे नंबर पर है उड़ने की आशा है. नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर यह सीरियल अपनी ड्रामेटिक स्टोरीलाइन से फैंस का खूब मनोरंजन कर रहा है. इस हफ्ते इसे 2.1 की टीआरपी रेटिंग मिली है. यह अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है. रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, रोमित राज, गर्विता साधवानी स्टारर इस सीरियल को 2.0 की टीआरपी रेटिंग मिली है. शो में रोहित की मौत की वजह से रेटिंग में कोई खास सुधार नहीं हुआ है. हालांकि आने वाले ट्विस्ट कुछ बदलाव कर सकेंगे.

एडवोकेट अंजलि

श्रीतमा मित्रा अभिनीत एडवोकेट अंजलि अवस्थी ने चौथा स्थान प्राप्त किया है. शो की टीआरपी रेटिंग 1.7 है. कोर्ट रूम ड्रामा 2024 में शुरू हुआ और जल्द ही टीआरपी चार्ट पर टॉप पांच में पहुंचने में कामयाब रहा.

मंगल लक्ष्मी

पांचवें स्थान पर मंगल लक्ष्मी है. इस शो ने 1.7 की टीआरपी रेटिंग के साथ टॉप फाइव की सूची में फिर से एंट्री कर ली है. जादू तेरी नजर और झनक क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं. दोनों शो की रेटिंग 1.6 है.

टॉप 10 से आउट हुए ये शोज

मंगल लक्ष्मी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.5 की रेटिंग के साथ आठवें और नौवें स्थान पर हैं. शिव शक्ति टैप त्याग तांडव ने 1.2 की टीआरपी रेटिंग के साथ दसवां स्थान हासिल किया है. सेलिब्रिटी मास्टरशेफ और लाफ्टर शेफ्स 2 – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जैसे टॉप शो टीआरपी चार्ट पर ऊपर चढ़ने में नाकाम रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर इन दोनों शो की खूब चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: 49वें दिन छावा हिट हुई फ्लॉप, सिकंदर की दहाड़ के आगे ‘एल2: एम्पुरान’ का निकला दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >