TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

TRP Report Week 11: इस हफ्ते में टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे फिर से अनुपमा है. टॉप 10 शोज की लिस्ट में इस बार भी गुम है किसी के प्यार में नहीं है. आइए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से शो से दर्शकों का दिल जीता.

TRP Report Week 11: हफ्ते 11 की टीआरपी रेटिंग आ गई है. फिर से राजन शाही का सीरियल अनुपमा नंबर एक पर बना हुआ है. यह पारिवारिक ड्रामा लगातार चार्ट्स पर राज कर रहा है. उड़ने की आशा दूसरे स्थान पर है और ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे नंबर पर है. इस हफ्ते भी गुम है किसी के प्यार में टॉप 5 शोज की लिस्ट से दूर है. आइए आपको टॉप 10 शोज का नाम बताते हैं, जो दर्शकों को इस वीक इम्प्रेस करने में सफल रहा.

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कौन रहा सबसे आगे

  1. अनुपमा
  2. उड़ने की आशा
  3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
  4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  5. एडवोकेट अंजिल अवस्थी
  6. मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर
  7. जादू तेरी नजर
  8. झनक
  9. मंगल लक्ष्मी
  10. शिव शक्ति

राघव के अतीत का पन्ना खुला अनुपमा के सामने

अनुपमा का ट्रैक काफी मजेदार और दिलचस्प हो गया है. मेकर्स ने राघव की कहानी अभी शुरू की है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा कि अनु के सामने राघव का पास्ट सामने आ चुका हैं. राघव की मां ने ही उसे सबकुछ बताया है. दूसरी तरफ राघव के जेल से बाहर निकलने के बाद अनु उसे उसकी मां से मिलवाती है. दूसरी तरफ मोहित कोठारी निवास आता है और उसे देखकर ख्याति के होश उड़ जाते हैं. ख्याति का बेटा मोहित है और इस राज के बारे में अभी तक कोई नहीं जानता. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही रोहित और शिवानी का ट्रैक खत्म होने वाला है. रोहित और शिवानी की मौत एक विस्फोट के दौरान हो जाएगी. रोहित का रोल निभा रहे रोमित राज ने कंफर्म कर दिया कि वह शो को छोड़ रहे हैं. अब देखना होगा कि रोहित की जगह कोई और एक्टर आते हैं या मेकर्स नया ट्विस्ट लाते हैं.

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >