TRP Report पर दिखा IPL का असर, अनुपमा के सामने नहीं टिक पाया दूसरा सीरियल, जानें टॉप 5 शोज के बारे में

1 / 1
TRP Report पर दिखा IPL का असर, अनुपमा के सामने नहीं टिक पाया दूसरा सीरियल, जानें टॉप 5 शोज के बारे में
फुल स्क्रीन में देखें

trp-report

TRP Report: इस वीक की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस हफ्ते एक बार फिर से अनुपमा ने सबको पीछे छोड़ दिया. चलिए आपको बताते हैं नंबर दूसरे पर कौन सा सीरियल है.

इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट आ गई है और दर्शकों का फेवरेट शो अनुपमा नंबर एक पर है. दूसरे नंबर पर झनक है. हालांकि आईपीएल का खुमार दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है और इस वजह से सीरियल्स को कम टीआरपी मिल रही है.

Anupama

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा नंबर एक पर है. इस हफ्ते शो को 2.4 रेटिंग मिली है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा, अनुज के घर आध्या की वजह से शिफ्ट हो गई है.

Jhanak

कुछ महीने पहले ही स्टार प्लस पर सीरियल झनक शुरू हुआ है. झनक, अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है. शो को इस हफ्ते 2.0 रेटिंग मिली है. इसमें हिना नवाब और कृशाल आहूजा है.

Ghum hai kisikey pyaar meiin1

शो गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते भी तीसरे नंबर पर है. झनक के टीआरपी लिस्ट में एंट्री के बाद शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा का शो तीसरे नंबर पर आ गिरा है. शो की टीआरपी 1.8 है.

Yeh rishta kya kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अभीरा पोद्दार हाउस छोड़ चुकी है और हॉस्टल में शिफ्ट हो गई है. नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अभीरा, अरमान को तलाक के पेपर्स देती है.

Imliee

सीरियल इमली इस वीक टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. सीरियल को 1.4 रेटिंग मिली है. वहीं, हाल ही में खबरें आई है कि सीरियल ऑफ-एयर हो रहा है. इसमें साई केतन राव और अद्रिजा रॉय मुख्य रोल निभाते हैं.

Udne ki aasha

छठे नंबर पर कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ सीरियल उड़ने की आशा है. शो को 1.3 रेटिंग मिली है. इसका प्रोमो सामने आया था, जिसमें सायली की मां की बेइज्जती उसकी सास करती है, जिसके बाद वो अपनी सास को करारा जवाब देती है.

Also Read- TRP Report: इस नये सीरियल ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ को छोड़ा पीछे, ‘अनुपमा’ फिर बना किंग मेकर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: क्या अरमान के साथ अपनी शादी को एक मौका देगी अभीरा, दादी सा से कहेगी ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >