Spirit Movie में काम करने पर सामने आया तृप्ति डिमरी का रिएक्शन, बोले- बहुत कुछ सीखते…

Spirit Movie: प्रभास की एक्शन-थ्रिलर में दीपिका पादुकोण की जगह लेने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने ��ंदीप रेड्डी संग काम करने और फिल्म के बारे में कई बातें की. जानिए क्या कहा तृप्ति ने फिल्म को लेकर.

Spirit Movie: प्रभास स्टारर ‘स्पिरिट’ को लेकर बहुत दिनों पहले खबर थी कि फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 घंटे से ज्यादा काम ना करने की शर्त की वजह से बाहर हो चुकी हैं. और इसके बाद अब इस 300 करोड़ की मेगा फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की एंट्री हो चुकी है, जो एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए मशहूर हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान खुद एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. अब हाल ही में तृप्ति ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की है.

तृप्ति ने फिल्म में काम कर क्या कहा?

बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में बड़े-बड़े निर्देशकों संग काम करने पर तृप्ति डिमरी ने कहा, “हां, अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम करना अच्छा लगता है, क्योंकि आप बहुत कुछ सीखते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हर फिल्ममेकर अपनी संवेदनशीलता और अपनी एनर्जी प्रोजेक्ट में लगाता है और यह आपको खुद ही आगे बढ़ने और ग्रो करने के लिए हौसला देता है. मैं अभी विशाल के साथ काम कर रही हूं, और वह फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है, इसलिए मैं उसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं. उसके बाद, जाहिर तौर पर मिस्टर वांगा की ‘स्पिरिट’ आएगी और मैं इसे लेकर भी बहुत खुश हूं.”

क्यों हुई थीं दीपिका पादुकोण आउट?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने अपनी टीम के माध्यम से फिल्म के सेट पर 8 घंटे से अधिक काम करने से मना कर दिया था. ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा, जो अपनी फिल्मों की इंटेंस स्क्रिप्ट और शूटिंग के लिए जाने जाते हैं, ने दीपिका की इस डिमांड को स्वीकार न करते हुए उन्हें रिप्लेस करने का फैसला किया.

फिल्म के बारे में…

स्पिरिट का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए है. फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं. तो वहीं, प्रोड्यूसर भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा हैं. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़े: Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान 2’ पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इसे बॉक्स ऑफिस…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >